फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   408 people have died due to floods in Assam and Bihar

असम और बिहार में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 408 लोगों की मौत

Sun, 20 Aug 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Aug 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
408 people have died due to floods in Assam and Bihar
FLOOD

असम और बिहार में बाढ़ की तबाही भयावह होती जा रही है। दोनों राज्यों में मिलाकर बाढ़ से अब तक 408 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार के दरभंगा जिले के बहेरी में जीबछ नदी का बांध टूटने से कई गांव डूब गये। जिन इलाकों में पानी घटा है वहां राहत को लेकर लोग सडकों पर उतर आये हैं। बेतिया और पूर्णिया में पिछले 24 घंटों में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


सरकारी दावों के अनुसार अब तक 225 लोगों की मौत हुई है, लेकिन सूत्रों की माने तो यह आंकडा 250 के करीब पहुंच चुका है। 16 प्रभावित जिलों में राहत और बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद बाढ़ की समीक्षा और निगरानी की। मुख्यमंत्री ने मोतिहारी और उसके आसपास के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन


पढे़ं- बेकाबू हुई बाढ़, तस्वीरों में देखिए, कैसे तीन राज्यों में मचाई तबाही
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बाढ़ से बिहार के 18 जिलों की 1.21 करोड़ आबादी प्रभावित हुई है। बाढ़ का से दरभंगा-समस्तीपुर रेल खंड पर ट्रेन का परिचालन पूरी तरह से ठप्प हो गया है। इलाके के हायाघाट-थलवारा के बीच पुल संख्या 16 पर पर बाढ़ के पानी का दबाब लगातार बढ़ रहा है इस कारण दरभंगा एवं जयनगर से खुलने वाली कई ट्रेनों को समस्तीपुर एवं मुजफ्फरपुर से परिचालित किया जा रहा है।

वहीं दूसरी तरफ पूर्वोत्तर के बाढ़ग्रस्त राज्य असम में स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान चार और लोगों की मौत के साथ राज्य में बाढ़ से मरने वालों की तादाद 158 हो गई है। इसबीच, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कहा है कि 28 अगस्त से पहले इलाके में ट्रेनों का संचालन संभव नहीं है। रेलवे के प्रवक्ता के मुताबिक, अगर हालात और नहीं बिगड़े तो 28 अगस्त तक देश के बाकी हिस्सों से रेल सेवा बहाल की जा सकती है।


पढ़ें- असम बाढ़ः काजीरंगा पार्क में अब तक 225 जानवरों की मौत

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सूत्रों ने बताया कि फिलहाल मोरीगांव जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। वहां पांच लाख लोग इसकी चपेट में हैं। सूत्रों ने बताया कि बाढ़ से राज्य में सात हजार स्कूलों को भी नुकसान पहुंचा है। इससे पढ़ाई-लिखाई ठप है और छत्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। 1700 स्कूलों को राहत शिविरों में बदल दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, विभिन्न जिलों में खोले गए 328 राहत शिविरों में अब भी 68 हजार लोग रह रहे हैं। इसके अलावा सेना व आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कर्मचारियों की सहायता से प्रभावित इलाकों से 52 हजार लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ के ताजाज दौर में लगभग चार लाख हेक्टेयर खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed