फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11 officers of Assam Public Service Commission have been arrested in job scam

भ्रष्टाचार के मामले में असम लोक सेवा आयोग के 11 अधिकारी गिरफ्तार

Thu, 09 Nov 2017 05:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुवाहाटी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुवाहाटी Updated Thu, 09 Nov 2017 05:29 AM IST
विज्ञापन
11 officers of Assam Public Service Commission have been arrested in job scam
असम लोक सेवा आयोग

असम में भाजपा सरकार ने पैसों के बदले नौकरी घोटाले के मामले में राज्य लोक सेवा आयोग के 11 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। यह सोनोवाल सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान है। उक्त घोटाला पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के कार्यकाल के दौरान हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि 2013 बैच के इन अधिकारियों को बुधवार तड़के गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अधिकारियों में से चार असम पुलिस सेवा के हैं। अगले कुछ दिनों में 14 और अधिकारियों को गिरफ्तार होने की संभावना है। 
विज्ञापन


पढ़ें- UPSC ने निकाली नौकरियां, इस तारीख से पहले करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक सेवा आयोग में उक्त घोटाला पूर्व कांग्रेस सरकार के जमाने में हुआ था। उस दौरान दर्जनों उम्मीदवारों ने रिश्वत देकर लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की थी। इससे पहले पुलिस ने बीते साल नवंबर में आयोग के अध्यक्ष राकेश कुमार पाल को इसी मामले में गिरफ्तार किया था। 

उससे पहले पुलिस ने एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया था जो अध्यक्ष की ओर से रिश्वत वसूल रहा था। इस घोटाले में अब तक दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed