फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   administraion fail to clean solan city

शहर साफ रखने में नाकाम, अब गांव में चलाएंगे अभियान

Wed, 12 Apr 2017 12:03 AM IST
सोलन, ब्यूरो
सोलन, ब्यूरो Updated Wed, 12 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
administraion fail to clean solan city
शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम सोलन प्रशासन, लोनिवि और नगर परिषद एक बार फिर से सफाई अभियान छेड़ने वाले हैं। - फोटो : अमर उजाला

शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम सोलन प्रशासन, लोनिवि और नगर परिषद एक बार फिर से सफाई अभियान छेड़ने वाले हैं। वाहवाही लूटने के लिए गांवों में भी डंके की चोट पर इसका प्रचार प्रसार होगा। यह कार्य 15 अप्रैल से 15 अगस्त तक होगा।

विज्ञापन


हालांकि गर्मियों में शहर के ड्रेनेज सिस्टम के अलावा वार्डों में सफाई व्यवस्था में नगर परिषद और लोनिवि चारों तरफ नाकाम साबित हो रहे हैं। अब एक एनजीओ के साथ मिलकर शहर को साफ सुथरा बनाने का बीड़ा उठाया है। इस अभियान में जिला प्रशासन, नगर परिषद सोलन तथा स्वयं सेवी संस्था शिक्षा क्रांति के कार्यकर्ता कार्य करेंगे।
विज्ञापन

 
अभियान के दौरान जहां एक ओर शहर के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान कार्यान्वित करने का दावा हो रहा है वहीं लोगों को अपने घरों और आसपास के स्थानों के साथ समूचे क्षेत्र में साफ सफाई रखने के बारे में जागरूक किया जाएगा। सफाई अभियान शुरू करने की पुष्टि एडीएम संदीप नेगी ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के संबंधित कनिष्ठ अभियंता व्यक्तिगत रूप से नालियों और कलवर्ट इत्यादि की सफाई का ध्यान रखेंगे। आम लोगों को इस संबंध में जागरूक बनाया जाना आवश्यक है। जिले के सभी उपमंडल अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अभियंता लोनिवि और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप निदेशक उच्च और प्रारंभिक शिक्षा को इस संबंध में दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।

यहां चलेगा सफाई अभियान
स्वच्छता अभियान के तहत शहर और गांवों में साफ सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अवधि में सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थानों, स्मारकों, जल स्रोतों, पारंपरिक जल स्रोतों, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के भंडारण टैंकों, नालों और खड्डों इत्यादि की सफाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवधि में शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों, कृषि मंडियों, अनाज मंडियों, सरकारी कार्यालयों इत्यादि की भी पूर्ण साफ  सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान एकत्रित कचरे का समुचित निपटान करने की बात कही जा रही है।

पोस्टर उखाड़ने का चलेगा अभियान
वर्तमान में स्वच्छता आग्रह के तहत नप की परिधि में यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी सार्वजनिक स्थानों से पोस्टर आदि हटाए जा रहे हैं। सभी वार्डों में स्थित वर्षा शालिकाओं, दीवारों और अन्य संपत्तियों से पोस्टर इत्यादि हटाए जा रहे हैं। इस कार्य में शिक्षा क्रांति संस्था के कार्यकर्ता विशेष सहयोग दे रहे हैं।

विभिन्न सरकारी संपत्तियों और दीवारों आदि पर वाल राइटिंग, पोस्टर इत्यादि चिपकाना अपराध है। नप से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के बाद ही दीवारों पर पोस्टर लगाए जा सकेंगे। स्वच्छता अभियान से विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों के कर्मियों और छात्रों को भी जोड़ा जा रहा है।

एक सप्ताह का नोटिस पूरा होने को
शहर में ड्रेनेज सिस्टम के अलावा सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक सप्ताह का समय पूरा होने वाला है। नप और प्रशासन अभियान छेड़कर कागजों में खानापूर्ति तो कर रहा है लेकिन सफाई व्यवस्था के निर्देशों पर पूरी तरह अमल नहीं हो रहा है।


डीसी चौक से लेकर सैनिक रेस्ट हाउस तक की नालियां चॉक पड़ी हैं। जगह-जगह गंदगी बिखरी पड़ी है। हालांकि बीच में काम छेड़ा था लेकिन अब हालात फिर से पहले की तरह हो गए हैं। उधर नप के ईओ बीआर नेगी ने कहा कि सफाई हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed