{"_id":"59e508794f1c1bd9538b7c49","slug":"15081822056-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों को महिलाओं ने जमकर पीटा, एएसआई की वर्दी फाड़ छीनी रिवाल्वर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मियों को महिलाओं ने जमकर पीटा, एएसआई की वर्दी फाड़ छीनी रिवाल्वर
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मियों को महिलाओं ने जमकर पीटा, एएसआई की वर्दी फाड़ छीनी रिवाल्वर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पिछले दिनों जिले की पुलिस की पिटाई का मामला लोग भूले भी नहीं थे कि, अब फर्कपुर थाना क्षेत्र की नंदा कॉलोनी में पुलिस पिट गई। दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े को रोकने गए पुलिसकर्मियों को महिलाओें और अन्य लोगों ने जमकर पीटा, एएसआई की वर्दी फाड़ दी और रिवाल्वर भी छीन लिया। इसमें एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस कर्मियों से मारपीट की सूचना पर और फोर्स मौके पर पहुंची। इसके बाद हमले में घायल तीनों पुलिसकर्मियों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां से एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने रिवाल्वर भी बरामद कर लिया। इधर, पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाली महिलाओं और लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मी नशे में थे और उनसे छेड़छाड़ कर रहे थे। इसी का उन्होंने विरोध किया। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
फर्कपुर की नंदा कॉलोनी में रविवार रात कॉलोनी निवासी अनिल, नीटू, कमल, शिखा और रेखा का कॉलोनी के ही सादिक, जामिल से झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों में काफी बहस हुई। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। सूचना पर एएसआई रोहताश, पीसीआर में ड्राइवर सुरेंद्र व एसपीओ ईश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों पुलिसकर्मियों ने झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि, इस दौरान अनिल ने कहा कि यह उनका आपस का मामला है, इसमें पुलिस का कोई काम नहीं है। लेकिन पुलिस बीच बचाव करने लगी। झगड़ा करने से रोकने पर अनिल ने अपने परिजनों की मदद से उनपर हमला कर दिया। हमले में तीनों को चोट लगी। आरोपियों ने एएसआई रोहताश के साथ मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी और उनका रिवाल्वर भी छीन लिया। तीन पुलिस कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से खुद को बचाया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने पर थाना फर्कपुर से और पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे। उन्होंने तीनों घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से ड्राइवर सुरेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि एएसआई रोहताश व एसपीओ ईश कुमार को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने अनिल, शिखा, रेखा, नीटू और कमल सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, वर्दी फाड़ने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इधर, अनिल, नीटू, कमल और अन्य का आरोप है कि पुलिसकर्मी नशे में थे। उन्होंने एक महिला से छेड़छाड़ की, जिसका उन्होंने विरोध किया।
वीडियो में नशे की हालत में लग रहा पुलिसकर्मी
नंदा कॉलोनी में पुलिसकर्मियों की पिटाई का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक पुलिसकर्मी नशे की हालत में इधर उधर हिलता डुलता नजर आ रहा है। वीडियो के मुताबिक, पुलिसकर्मी ने एक महिला के कंधे पर हाथ रखा, तभी महिला ने उसके गाल पर एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए और उसकी वर्दी फाड़ दी। इसके बाद महिला ने उसकी बनियान तक फाड़ दी और उसकी खूब पिटाई की। वहीं, पीछे लोग पुलिसकर्मियों को गालियां देते हुए सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
नंदा कॉलोनी में पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। मारपीट की घायल तीनों पुलिस कर्मियों को उपचार दिलाया गया। मामले में दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसआई से छीना गया रिवाल्वर भी बरामद कर लिया गया है।
राकेश कुमार, एसएचओ, थाना फर्कपुर।