फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   रिश्वतखोर गिरदावर व पटवारी को चार-चार साल कैद

रिश्वतखोर गिरदावर व पटवारी को चार-चार साल कैद

Thu, 06 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
रिश्वतखोर गिरदावर व पटवारी को चार-चार साल कैद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने जमीन की पैमाइश के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने के मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी गिरदावर और पटवारी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोनों को चार-चार साल की कैद और 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर छह-छह माह अतिरिक्त कैद सजा भुगतनी होगी।

गांव दीपालपुर निवासी किसान विजय ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि उसे अपने खेत की पैमाइश करवानी थी। जब उसने पटवारी सुनील से संपर्क किया तो उसने पांच हजार रुपये की मांग की। उसने बताया था कि इसमें से गिरदावर को भी हिस्सा दिया जाएगा। इस पर विजय ने इसकी शिकायत विजिलेंस से कर दी। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई थी। तत्कालीन निरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। इसके लिए तत्कालीन बीडीपीओ राजेश को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। टीम ने विजय को पांच हजार रुपये देकर भेज दिया। विजय ने सात जुलाई, 2015 पैमाइश के नाम पर पटवारी सुनील और गिरदावर बलवान सिंह को पैसे थमाए। इस पर विजिलेंस की टीम ने उन्हें काबू कर लिया था। टीम ने गिरदावर बलवान से दो हजार और पटवारी सुनील से तीन हजार रुपये बरामद कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed