{"_id":"59651ad94f1c1b72658b4736","slug":"71499798233-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी को लेकर कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी को लेकर कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी को लेकर कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
भाजपा सरकार को लेकर बैठेगा जीएसटी
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
जीएसटी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा मंगलवार को सड़कों पर उतर आया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्रित होकर जीएसटी की निंदा करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर अपना रोष जाहिर किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने कई देर तक मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि नोटबंदी के बाद से व्यापारियों का काम धंधा पूरी तरह पटरी से उतर गया था। धीरे-धीरे व्यापार की गाड़ी पटरी पर आने लगी थी, लेकिन जीएसटी लागू कर केंद्र सरकार ने व्यापारियों की फिर से कमर तोड़कर रख दी है। देशभर में जीएसटी के खिलाफ व्यापारी वर्ग ही नहीं, बल्कि मजदूरों और आम आदमी में भी भारी नाराजगी है। शर्मा ने कहा कि जीएसटी का नकारात्मक असर दिखना भी शुरू हो गया है। जरूरी वस्तुओं के दाम जीएसटी लागू होने के बाद काफी बढ़ गए हैं। जिस कपड़े पर आजादी के बाद कभी टैक्स नहीं लगा, अब उसी कपड़े पर भाजपा सरकार ने टैक्स लगा दिया है। ऐसे में आम आदमी के लिए कपड़ा खरीदना भी महंगा हो गया है। शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार यह दावा करती थी कि जीएसटी से महंगाई बिल्कुल भी नहीं बढ़ेगी और यह आदमी के हित में है। सरकार का यह दावा पूरी तरह झूठा साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि जब से देश-प्रदेश में भाजपा सत्ता पर काबिज हुई है, तब से जनता के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। यह जीएसटी भाजपा को ले बैठेगी। इस जनविरोधी सरकार की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं।
इस मौके पर राजकुमार वर्मा, आनंद बियाणी, प्रदीप सैनी, संगीत कुमार, संजय चांवरिया, भोला जैन, शिल्पा वर्मा, देवेंद्र सोनी, हरमिंद्र सिंह, सोमप्रकाश चावला, सीताराम गुप्ता, सुभाष खत्री, सज्जन कुमार, हंसराज मोरवाल, केवल सिंह, देवेंद्र सिंह, बृजलाल सैनी, प्रीतपाल सिंह, ओमप्रकाश हुड्डा, महेंद्र सैनी, नरेश सैनी उर्फ लाला, बृजलाल घोड़ेला, बावा बलजिंद्र सिंह, कृष्ण सैनी, बाबूलाल वर्मा, रामजी लाल सिंगाठिया, बंसीलाल नाहर, कृष्ण सैनी, लक्ष्मण सैनी, जगदीश कुमार नेहरा, राजू सैनी, प्रकाश वेगू, जगदीश भाटिया, जगसीर सिंह, जगदीश सहरावत, फुलाराम योगी, राजू नंबरदार, पींका शर्मा, राजू तेजा सिंह, कशमीर तेजा सिंह ढाणी, अंकित डाबला, सिकंदर कुमार, सुरेश सैनी, मुकेश सैनी, प्रमोद सोनी, चंद्र सैन डुडी, महेंद्र सिंह डुडी, सूरजभान, प्रेमराव, रामचंद्र कंबोज, शंकर बाजीगर, बचेतर सिंह बड़ागुढ़ा, डॉ. शशी शेखर बडागुढ़ा, स. जरनैल सिंह शमशाबाद पट्टी, दीपक सैनी, सुभाष, अमित सहित काफी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।