फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ससुरालजनों से परेशान व्यक्ति ने गोली मारकर की आत्महत्या

ससुरालजनों से परेशान व्यक्ति ने गोली मारकर की आत्महत्या

Thu, 22 Jun 2017 03:19 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
ससुरालजनों से परेशान व्यक्ति ने गोली मारकर की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाथूसरी चोपटा (सिरसा)।
क्षेत्र के गांव लुदेसर निवासी एक व्यक्ति ने ससुरालजनों से तंग आकर चोपटा में भादरा मार्ग पर स्थित एक कार्यालय में मंगलवार रात्रि को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर उसकी पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई लुदेसर निवासी देवीलाल ने बताया कि उसका करीब 40 वर्षीय भाई राजकुमार पुत्र कुंदनलाल, जो शुरू से ही शराब ठेकेदारों के साथ रहता था और उनके वहां नौकरी करता था। देवीलाल ने बताया कि राजकुमार का अपनी पत्नी ममता के साथ काफी समय से झगड़ा चल रहा था। यही नहीं उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके खिलाफ केस भी कर रखा था। ससुराल पक्ष के लोग उसे बार-बार फंसाने की धमकियां दे रहे थे, जिससे वह पिछले काफी समय से परेशान था।
विज्ञापन

वर्तमान में वह चोपटा में भादरा रोड पर शराब ठेकेदारों के कार्यालय में रह रहा था। रात्रि को कार्यालय के सभी कर्मचारी चले गए और वह अकेला वहां बने एक कमरे में अंदर से कुंडी लगाकर सो गया। देर रात्रि को उसने 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली। सुबह वह देरी से उठता था। जब दूसरे कर्मचारी कार्यालय में आए तो उन्होंने उसे नहीं उठाया। करीब 12 बजे तक जब वह नहीं उठा तो कर्मचारियों को कुछ शक हुआ। इसके बाद जब वे कमरे के पास गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उन्होेंने ठेकेदार को फोन किया। ठेकेदार ने मौके पर आकर देखा तो वह चारपाई पर मृत पड़ा था और उसके पास बंदूक पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के भाई देवीलाल के बयान के आधार पर उसकी पत्नी ममता, ससुर रामस्वरूप, साले सुनील व सोनू व भाभी मैना के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चोपटा थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि दोपहर 12 बजे उन्हें घटना बारे सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ससुरालजनों से परेशान व्यक्ति ने खुद को मारी गोली
मृतक के भाई के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed