{"_id":"59ab700b4f1c1b696a8b47a7","slug":"dgp-jail-conducted-surprise-inspection-of-sunaria-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी ने किया सुनारिया जेल का औचक निरीक्षण, राम रहीम को लेकर डेढ़ घंटे चली बैठक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी ने किया सुनारिया जेल का औचक निरीक्षण, राम रहीम को लेकर डेढ़ घंटे चली बैठक
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
Updated Sun, 03 Sep 2017 08:30 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी जेल केपी सिंह शनिवार को अचानक सुनारिया जेल का निरीक्षण करने पहुंच गए। डीजीपी ने करीब डेढ़ घंटे तक राम रहीम की सुरक्षा को लेकर जेल अधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने जेल के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
जेल के बाहर लगाए गए सभी नाकों पर गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीजीपी ने आईजी और एसपी से बातचीत की। उन्होंने डेरा प्रमुख की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जेल प्रशासन को कड़े निर्देश दिए। साथ ही जेल में बंद अन्य कैदियों से राम रहीम को दूर रखने का सुझाव दिया। बता दें कि जेल में करीब 13 कैदी भूख हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
सोमवार को राम रहीम से मिलने आ सकते हैं परिजन
वहीं, जेल में बंद राम रहीम के परिजन सोमवार को उससे मिलने आ सकते हैं। फिलहाल डेरा प्रमुख के परिजन राजस्थान के गंगानगर में अपने पैतृक गांव में हैं। अंग्रेजी वर्णमाला के हिसाब से जेल में राम रहीम से सोमवार और बृहस्पतिवार को ही मुलाकात की जा सकती है।
विज्ञापन