{"_id":"598cb6464f1c1bb6338b472f","slug":"181502393926-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल की नोक पर रेप, पीड़िता ने अपनी मां पर ही लगाया मदद का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तौल की नोक पर रेप, पीड़िता ने अपनी मां पर ही लगाया मदद का आरोप
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
राजस्थान निवासी एक महिला ने बावल निवासी एक व्यक्ति पर पिस्तौल का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करने आरोप लगाते हुए महिला पुलिस थाने में शिकायत दी है। यही नहीं पीड़िता ने अपनी मां पर भी दुष्कर्म में आरोपी का सहयोग करने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी राजस्थान में हुई थी। उसकी मां ने उसके पति के खिलाफ जबरदस्ती अदालत में केस दायर करा दिया और उसे अपने साथ बावल ले आई।
बावल निवासी कर्मपाल उसकी मां के पास आता-जाता था। साल 2016 में उसकी मां ने उसे जबरन कर्मपाल के साथ कमरे में भेज दिया। विरोध करने पर दोनों ने उसकी जमकर पिटाई की। पीड़िता ने बताया कि कर्मपाल ने पिस्तौल की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके कुछ समय बाद पीड़िता पति के साथ ससुराल चली गई। पति के पास वापस जाने के करीब छह माह बाद वह चेकअप के लिए अस्पताल में गई तो जाकर पता लगा कि वह गर्भवती है। आठ माह के गर्भ की जानकारी मिलने के बाद पति को महिला पर संदेह हो गया। पूछताछ करने पर महिला ने पति को कर्मपाल द्वारा दुष्कर्म करने की जानकारी दी। इसके बाद महिला थाना पुलिस को शिकायत दी गई। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसकी मां और कर्मपाल के खिलाफ मारपीट, घर में घुस कर दुष्कर्म व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।