{"_id":"86-62129","slug":"Rohtak-62129-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 बच्चियाें ने एक साथ पहली बार मनाई लोहड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 बच्चियाें ने एक साथ पहली बार मनाई लोहड़ी
Rohtak
Updated Mon, 13 Jan 2014 05:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में रविवार को एक साल से कम आयु की 700 बच्चियों ने एक साथ अपनी पहली लोहड़ी मनाई। विश्व बेेटी दिवस और लोहड़ी के उपलक्ष्य में सिटी वेलफेयर क्लब निफा ने ‘लोहड़ी बेटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में सभी अभिवाकों को संस्था ने सर्टिफिकेट और लकी ड्रा से बच्चियों को उपहार दिये। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्मकुमारी बहन सीता और निफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नु ने किया। इस अवसर पर पंजाबी विरसा ग्रुप के कलाकारों ने भंगड़े और गिद्दे से कार्यक्रम को रंगीन बना दिया।
संस्था के अध्यक्ष विनोद अरोड़ा ने कहा कि समाज में लड़कियाें का महत्वपूर्ण योगदान है। कुछ लोग लड़कियाें को जन्म लेने से पहले ही कोख में मार देते है। यदि बेटियां नहीं होगी तो बहुएं कहां से आएंगी। हर मां-बाप को बेटियां की परवरिश बेटों की तरह करनी चाहिए।
बच्चों ने दिया बेटी बचाने का संदेश
छात्रा प्रतिभा की ‘सेव गर्ल चाइल्ड’ कोरियोग्राफी ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। गर्ग डंास ग्रुप ने पंजाबी फोक और रेन्बो स्कूल की नन्ही बच्चियों ने हरियाणवी डांस कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर एडवोकेट नंद किशोर सेठी, राजेश भारत, नरेश सरदाना, संत लाल टूटेजा, मदन सरदाना, डॉ. पवन मेहता, आत्मा राम अरोड़ा, मदन गर्ग, बनवारी लाल सहारण, दलबीर सिंह, साधूराम, ईश्वर सिंह, अंजु मेहता, विनोद अरोड़ा, सुरेंद्र गाबा, नवीन ललित, दीपक डोडा, विकास कांडा, गुलशन रहेजा, मनोज ठाकुर, लवली मेहता, मनोज नांरग, केदार जांगड़ा, नरेंद्र उतरेजा, रमनदीप सिंह, कौशल गौरी, महेंद्र मदान, जय सिंघल, राम निवास, पंकज ककड़, विनोद चौहान, सागर, किशन नागपाल, सचिन मनचंदा आदि उपस्थित थे।