फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   महाराष्ट्र, एमपी के बाद हरियाणा में भी होगा किसान आंदोलन,11 जून से प्रदर्शन

महाराष्ट्र, एमपी के बाद हरियाणा में भी होगा किसान आंदोलन,11 जून से प्रदर्शन

Fri, 09 Jun 2017 10:15 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र, एमपी के बाद हरियाणा में भी होगा किसान आंदोलन,11 जून से प्रदर्शन
महाराष्ट्र, एमपी के बाद हरियाणा में भी होगा किसान आंदोलन,11 जून से प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बाद कर्ज माफी और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के लिए किसानों का आंदोलन हरियाणा में भी भड़क उठा है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश स्तरीय किसान पंचायत स्थानीय किसान भवन में आयोजित की गई। उसमें दो चरणों में प्रांत व्यापी आंदोलन की घोषणा की गई। 11 जून से समूचे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में आंदोलित किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर धरना देंगे।

भाकियू के प्रांतीय मुख्यालय स्थित किसान भवन में प्रदेशभर से सैकड़ों किसान एकत्रित हुए। बैठक की अध्यक्षता भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने की। बैठक के प्रारंभ में मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों की पुलिस गोलीबारी में मौत पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाए। प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि किसान संपूर्ण कर्जमुक्ति चाहते है। किसानों की कमर कर्ज के कारण टूट चुकी है। किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। मार्च में किसानों ने किसान महापंचायत में कर्ज मुक्ति के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंका था। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए। किसानों को भीख नहीं, बल्कि उनको अपना अधिकार चाहिए। रतनमान ने कहा कि कृषि को उद्योग का दर्जा दिया जाए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को किसान हितैषी बनाया जाएं। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के दम पर भाजपा सरकार आई थी। आज भाजपा सरकार किसानों पर गोलियां चलवा रही है। इस बैठक में किसानों में रोष पनप रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद शाहपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप नगला, प्रदेश महासचिव सुरेश दहिया, विजय मेहता, जगमोहन मलिक, पानीपत जिलाध्यक्ष जय करण कादियान, बिंटू मलिक, युवा किसान नेता राजेंद्र आर्य दादूपुर, करनाल के अध्यक्ष बाबूराम बड़थल, कुरुक्षेत्र के मैनपाल बुढ़ा, यमुनानगर के सुभाष गुर्जर, अंबाला के नरेंद्र रछैड़ी, कैथल के राम सिंह खुराना, फतेहाबाद के हंसराज सिवाच, हिसार के प्रदीप मिर्चपुर, जींद के रामफल कंडेला, झज्जर से रिसाल सिंह, भिवानी से मेवा सिंह आर्य, सोनीपत से कृष्ण दत्त शर्मा, फरीदाबाद से ओमप्रकाश फौजदार, चेयरमैन राधेश्याम, अंबाला मंडल के अध्यक्ष रामस्वरूप सैनी, भाकियू के नेता यशपाल राणा,महताब कादियान, कृष्ण अटालवा, जयपाल चमरोड़ी, सुरेंद्र सांगवान, कृष्ण ढांड, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed