फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In this way four thousand people coming to the hospital are unsafe

इस तरह तो अस्पताल में आने वाले चार हजार लोग असुरक्षित हैं

Sun, 18 Jun 2017 01:35 AM IST
भ्ाव्य नरेश्ा/अमर उजला, पंचकूला
भ्ाव्य नरेश्ा/अमर उजला, पंचकूला Updated Sun, 18 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
In this way four thousand people coming to the hospital are unsafe
Panchkula Firing
सेवा, सुरक्षा व सहयोग का नारा लगाने वाली पंचकूला पुलिस के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। शनिवार को पंचकूला के जनरल अस्पताल में हुई वारदात के बाद पंचकूला पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को जहां पुलिस की मौजूदगी में अपराधियों ने अपने मंसूबों को अंजाम दिया है। वहीं करीब चार हजार मरीजों का इलाज के लिए आना जाना रहता है। ऐसे में अस्पताल में आने वाले चार हजार लोग परिसर में चौकी होने के बावजूद असुरक्षित हैं। इतनी बड़ी चूक पुलिस से कैसे हुई कि अस्पताल परिसर में अपराधी बंदूक लहराते हुए अपने साथी कैदी को कई नाके पार कर आसानी से फरार हो गए। पेश है एक रिपोर्ट।
विज्ञापन

     
टाइम लाइन
1.सुबह 11.15 पर सेक्टर-17 का राज्य चौकसी ब्यूरो नाका पर मात्र एक पुलिस कमी। पेड़ की छांव में सड़क की तरफ पीठ कर आराम से बैठा।
2.सुबह 11.29 पर हाउसिंग बोर्ड पर पंचकूला सेक्टर-7 की तरफ नाके पर एक भी पुलिस कर्मी नजर नहीं आया। वहां पर एक टेंट में एक पुलिस कर्मी आराम करता दिखाई दिया।       
विज्ञापन
विज्ञापन

3. दोपहर एक बजे सेक्टर-6 स्थित जिला अस्पताल के पास, जहां रोजाना वन वे रोड कर पुलिस कर्मी तैनात रहता था। शनिवार को वहां कोई नजर नहीं था।       
4. दिन में डेढ़ बजे पंचकूला से ढिल्लों बैरियर तक कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आया। बता दें कि यहां पर हर समय एक पीसीआर खड़ी दिखाई देती है। लेकिन शनिवार को वह भी नदारद थी।    
5.दिन में 1.18 पर एमडीसी सेक्टर-5 से मनीमाजरा जाने वाले मार्ग पर बाइक पर तीन सवारी बिना हेलमेट मार्ग से निकल रही थी। लेकिन कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आया।       

6. दिन 1.32 पर एमडीसी से आईटी पार्क चंडीगढ़ जाने वाले मार्ग स्थित नाके पर कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आया।       
7. दिन में 2.05 बजे पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो से चंडीगढ़ जाने वाले मार्ग पर एक पीसीआर तो दिखाई दी। लेकिन उसमें कोई भी नहीं था।       
8. 2.15 बजे इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो से पंजाब के हरमिलाप नगर जाने वाले नाके पर कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed