फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बिजनेसमैन की कार ओवरटेक कर रूकवाई, लोहे की रॉड से हमलाकर - कार भी तोड़ी

बिजनेसमैन की कार ओवरटेक कर रूकवाई, लोहे की रॉड से हमलाकर - कार भी तोड़ी

Thu, 27 Jul 2017 02:06 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
बिजनेसमैन की कार ओवरटेक कर रूकवाई, लोहे की रॉड से हमलाकर - कार भी तोड़ी
तीन दिन में बिजनेसमैन पर दूसरी बार हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-50 में मंगलवार शाम को कार सवारों ने बिजनेसमैन की कार को घेरकर उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बिजनेसमैन ने कार नहीं खोली, जिस वजह से उनकी जान बची। पीड़ित ने बताया कि इन्हीं युवकों ने 3 दिन पहले सेक्टर-19 में उन पर हमला किया था। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-49 थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।
सेक्टर-50 निवासी राघव (28) ने बताया कि उनका अपना बिजनेस है और वह सेक्टर-32 के एसडी कॉलेज में एमईएफबी का स्टूडेंट है। रोजाना की तरह कॉलेज से निकलकर करीब 3 बजे वह अपनी चंडीगढ़ नंबर की स्कोडा कार से घर जा रहे थे। जैसे ही सेक्टर-50 के स्लिप रोड पर पहुंचे तो उनकी कार को ओवरटेक करके वरना कार सवार 2-3 युवकों ने कार रूकवा ली। उन्हें कुछ समझ आता इससे पहले ही युवकों ने अपनी कार से लोहे की रॉड निकालकर उन पर हमला कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पीड़ित राघव का मेडिकल करवाने के बाद उसके बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-49 थाना प्रभारी रंजोत ने बताया कि हमले की वजह का खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही होगा। पीड़ित ने आरोपियों की कार का नंबर भी पुलिस को नोट करवाया है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कार सवारों ने कार को घेरकर लोहे की रॉड से किए बार
-कार न खोलने से बची जान, अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed