{"_id":"59692a864f1c1b937a8b45c9","slug":"171500064390-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरव्यू में फेल होने पर युवती ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरव्यू में फेल होने पर युवती ने लगाया फंदा
Updated Sat, 15 Jul 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरव्यू में फेल होने पर युवती ने लगाया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
नौकरी के इंटरव्यू में फेल होने पर हल्लोमाजरा स्थित सीआरपीएफ कैप में रहने वाली इंदू ठाकुर (21) ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट के मुताबिक युवती ने हाल ही में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया था। इसमें वह फेल हो गई थी। इसके बाद से वह तनाव में थी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच-32 के शवगृह में रखवा दिया है। साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार इंदू की मां सीआरपीएफ में बतौर इंस्पेक्टर कार्यरत हैं। वर्तमान में वह गुजरात में तैनात हैं। इंदू पिता और छोटी बहन के साथ शिमला में मूल निवास पर रहती थी और इन दिनों इंटरव्यू की तैयारी के लिए चंडीगढ़ आई हुई थी। यहां वह मां के नाम पर अलॉट सरकारी मकान में ठहरी हुई थी। वह अकसर पढ़ाई और नौकरी के इंटरव्यू के सिलसिले में यहां आती रहती थी।
शुक्रवार को उसने घर के बाथरूम में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। एक पड़ोसी वहां आए तो काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खोला तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच दरवाजा तोड़ अंदर देखा तो बाथरूम में इंदू ने खुद को फंदा लगाया हुआ था। पुलिस ने उसे उतारा और जीएमसीएस-32 ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।