{"_id":"5974eff84f1c1ba56c8b4643","slug":"121500835832-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में दो घायल
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। नारनौल रेवाड़ी सड़क मार्ग पर खोड़ मोड़ के समीप रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूचना के बाद से कार्यवाही में जुटी हुई है।
बड़गांव निवासी कर्णसिंह व लालचंद बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से जा रहे थे कि गांव खोड़ मोड़ के समीप एक डंपर चालक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर सवार दोनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अटेली की सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उनको प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल ले गए।