{"_id":"5978e7104f1c1bac438b46cc","slug":"181501095696-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरती के आभूषण होते हैं पौधे, संरक्षण करना सबका दायित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरती के आभूषण होते हैं पौधे, संरक्षण करना सबका दायित्व
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी। पौधे धरती के आभूषण होते हैं, इनकी सुरक्षा करना सबका दायित्व है। उक्त विचार लंबोरिया एकेडमी बूढ़वाल के चेयरमैन हजारीलाल लंबोरा ने जन्मदिन पर पौधरोपण के बाद व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि जीवन की शुरूआत पौधे से आरंभ होती है तथा अंत तक जरूरत खत्म नहीं होती। जहरीली गैसों को ग्रहण करके समस्त प्राणियों की रक्षा करते हैं। बावजूद अधिकांश लोग संरक्षण को लेकर गंभीर नहीं है। ईंधन या थोड़े पैसों के लालच में धड़ल्ले से वृक्षों की कटाई की जा रही है। जिसके प्रभाव से वातावरण की शुद्धता प्रभावित होने लगी है। पैराबैंगनी किरणों के दुष्प्रभाव से कैंसर, दमा, एलर्जी के मरीज बढ़ने लगे हैं। इस दौरान उन्होंने स्कूल विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए, तथा संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर राजबीर सिंह, हंसराज लंबोरा आदि मौजूद थे।