फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मोहम्मद रफी जी की याद में एक सुरमयी संध्या का आयोजन

मोहम्मद रफी जी की याद में एक सुरमयी संध्या का आयोजन

Sat, 29 Jul 2017 10:58 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद रफी जी की याद में एक सुरमयी संध्या का आयोजन
फोटो-22 व 24 से 27
विज्ञापन


भगवान परशुराम कॉलेज में गूंजे रफी के तराने
-सुरमयी संध्या में शिक्षकों ने बिखेरा गायकी का जलवा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
भरतमुनी रंगशाला मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर, कुरुक्षेत्र में शनिवार को सृजन संस्था, कुरुक्षेत्र की तरफ से मोहम्मद रफी की याद में एक सुरमयी संध्या का आयोजन किया गया। संगीत सम्राट मोहम्मद रफी को उनके गीतों के माध्यम से संगीतमयी श्रद्धांजलि दी गई।
डॉ. योगेश्वर जोशी ने सुरों के फनकार मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि देते हुए ‘तुम मुझे भूला ना पाओगे’ इस गीत से सुरमयी संध्या का आगाज किया। कोमल व डा. जोशी के ‘बेखुदी में सनम उठ गए जो कदम’ की प्रस्तुति पर दर्शकों ने जम कर लुत्फ उठाया । डा. दीपक ने ‘मैं कहीं कवि ने बन जाऊं तेरे प्यार में ए कविता’ गीत से दर्शकों का मन मोह लिया। डा. माधविका मदान व डा. जोशी के मिश्रित गीत ‘चुराया लिया है तुमने इस दिल को नजर नहीं चुराना...’ से दर्शकगण झूम उठे । हुई शाम उनका ख्याल आ गया गीत पर डा. सुधीर की प्रस्तुति ने शाम को रंगीन कर दिया । डा. योगेश्वर जोशी ने जब मंच पर आकर ‘मैं जट यमला पगला दीवाना’ गीत का आगाज किया तो सभी दर्शक गाने पर झूम उठे व सारा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से झूम उठा। शानंदा ने ‘छुप गए सारे नजारे ओए क्या बात हो गई’ गीत ने सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। अंतिम प्रस्तुति के रूप में डा. योगेश्वर जोशी ने अपने सुरगुरु सुर सम्राट मोहम्मद रफी की याद में ‘दिल का सुना साज तराना ढूंढेगा मुझको मेरे बाद जमाना ढूंढेगा’ गीत से दर्शकों का मन मोह लिया ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केयू के कुलपति डा.कैलाश चंद्र शर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर सृजन संस्था के निदेशक डा. योगेश्वर जोशी मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के निदेशक महेश जोशी, भगवान परशुराम कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान जयभगवान शर्मा डीडी, उप-प्रधान सतपाल शर्मा, महासचिव नारायण दत्त बारना, कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, डा. सौरभ त्रिखा, डा. प्रशांत शर्मा, अनिल बारना ने मुख्यातिथि का स्वागत किया । सर्वप्रथम रजनी ने सरस्वती वंदना पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। मंच संचालन डॉ. बृज शर्मा ने किया, जबकि डा.योगेश्वर जोशी ने सृजन संस्था के निर्माण की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सृजन की ओर से सामाजिक क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए समाज के तीन वरिष्ठ नागरिक डा. हिम्मत सिंह सिन्हा, कुलदीप चंद गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता को सम्मानित किया व डा. हिम्मत सिंह सिन्हा ने सृजन को समाज उत्थान के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर नगरपरिषद की चेयरपर्सन उमा सुधा, युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डा. सीडीएस कौशल, एसडीएम थानेसर नरेंद्रपाल मलिक, ब्लॉक समिति चेयरमैन देवीदयाल शर्मा घराडसी,रेणु शर्मा, अस्मिता जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed