फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   रोहतक में बाबा की सजा के दिन कुरुक्षेत्र में खुलेगा तिल्समी कार का राज

रोहतक में बाबा की सजा के दिन कुरुक्षेत्र में खुलेगा तिल्समी कार का राज

Mon, 28 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
रोहतक में बाबा की सजा के दिन कुरुक्षेत्र में खुलेगा तिल्समी कार का राज
छह साल से बगैर रजिस्ट्रेशन दौड़ रही थी बाबा की मर्सडीज
विज्ञापन

-2011 से अस्थायी नंबर चल रही थी एक करोड़ की कार
-मोहाली का कार मालिक बोला, 2011 में ही डेरा प्रमुख को बेची थी कार
-चंडीगढ़ सेक्टर-22 वासी सीतारानी के नाम है टू सीटर मर्सडीज
राजेश शांडिल्य
कुरुक्षेत्र। डेरा सच्चा सौदा के नामचर्चा घरों में पुलिस प्रशासन को सर्च अभियान के दौरान एक करोड़ की मर्सडीज कार की मिली है। इस पर अब तक अस्थायी नंबर लगा है, जबकि चंडीगढ़ स्थित शोरूम से यह वर्ष 2011 में एजेंसी से निकली थी। यह कार छह साल में महज 600 किलोमीटर ही चली है। इसका रजिस्ट्रेशन चंडीगढ़ के सेक्टर-22 निवासी सीतारानी पत्नी राममूर्ति के नाम पर है। इनकी ये कार कुरुक्षेत्र के डेरे में कैसे पहुंची इसकी अभी जांच जारी है।
कुरुक्षेत्र पुलिस ने जिस एजेंसी से मर्सडीज की यह बेशकीमती कार खरीदी गई थी, उससे संपर्क कर सेक्टर-22 निवासी सीतारानी और उनके पति राममूर्ति से संपर्क साधा तो ज्ञात हुआ उन्होंने खरीदने के कुछ दिन बाद ही यह कार डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को बेच दी थी। सवाल यह उठ रहा है कि सिर्फ चंद दिनों में उपरोक्त बेशकीमती कार को खरीद कर क्यों बेचा गया ? यदि चंद दिनों बाद ही कार को बेचा गया था तो इस कार का रजिस्ट्रेशन छह साल बाद तक खरीदार के नाम पर क्यों नहीं कराया गया? कुरुक्षेत्र की उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि उन्होंने कार का पता चलते ही उन्होंने चंडीगढ़ के अस्थायी नंबर को मर्सडीज की एजेंसी से टैली कराया था। वहां से ज्ञात हुआ कि उक्त बेशकीमती कार सेक्टर-22 चंडीगढ़ वासी सीतारानी पत्नी राममूर्ति के नाम पर है। जब उक्त कार मालिक का पता किया गया तो वहां इस नाम का कार मालिक नहीं मिला,लेकिन यह जरूर पता चला कि ये लोग पंजाब के मोहाली शहर में रह रहे हैं। मोहाली का पता मिलते ही उक्त लोगों से संपर्क हुआ और उनसे उक्त जानकारी हासिल हुई। उन्हें कुरुक्षेत्र पुलिस प्रशासन ने 28 अगस्त को कुरुक्षेत्र में तलब किया है।
विज्ञापन


राम रहीम की फिल्म में भी थी यह कार
जो कार कुरुक्षेत्र के डेरा सच्चा सौदा से बरामद हुई है,वह गुरमीत राम रहीम की एक फिल्म में भी प्रस्तुत की गई थी। इसमें डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने कई सीन फिल्माये थे। फिल्म में इस कार का उपयोग करने से पहले और बाद में कहां-कहां उपयोग किया गया, इसका रहस्य अभी उजागर होना बाकी है। हालांकि एक डेरा अनुयायी ने बताया है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने यह कार अपने जन्मदिन पर 15 अगस्त 2017 को ही कुरुक्षेत्र डेरे को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह साल में छह सौ किलोमीटर चली कार
डीसी सुमेधा कटारिया से मिली जानकारी के अनुसार, डेरा के एक अनुयायी ने पूछताछ में बताया कि ये टू सीटर मर्सडीज कार को डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम ने कुरुक्षेत्र जिले को अपने जन्मदिन पर भेंट कर दिया था। यानी यह कार सिरसा से कुरुक्षेत्र तक पहुंचाई गई। हैरत की बात ये है कि एक कार जो चंडीगढ़ से खरीदी और सिरसा डेरा प्रमुख तक पहुंची और इसके बाद फिल्मों में इस कार का उपयोग हुआ। इतना ही नहीं फिल्मों में उपयोग के बाद इस कार को कुरुक्षेत्र जिले को भेंट कर दिया गया, पर कार छह साल में अब तक महज 600 किलोमीटर ही चल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed