फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   martyrs, saheed, brother, everyone who dies for the country, proud of that, karnal

शहीद का भाई बोला, मरना सभी को है, जो देश के लिए मरे, उस पर गर्व

Wed, 26 Apr 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Wed, 26 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
सुकमा में शहीद हुए सीआरपीएफ हवलदार राममेहर के गांव खेड़ी मान सिंह में मातम पसरा हुआ है तो वहीं गांव के लोग देश के लिए शहीद होने वाले इस जांबाज की प्रेरक बातों को याद कर रहे हैं। एक साल पहले आर्मी से रिटायर होकर हरियाणा पुलिस में तैनात शहीद के भाई राजकुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने कहा कि एक न एक दिन मरना तो सभी को है, लेकिन जो देश के लिए मरे उस पर गर्व है। शोक जताने के लिए पहुंचने वाले नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के हुजूम के बीच गांव का हर युवा बस यही कह रहा था कि काश मैं भी सेना या सीआरपीएफ में होता तो देश पर हमला करने वाले नक्सलियों से लड़ते हुए अपने बड़े भाई की तरह शहीद हो जाता।
विज्ञापन

शहीद राममेहर गांव के युवाओं के लिए बड़े भाई ही थे, जो छुट्टी पर गांव आने पर युवाओं को सेना या सीआरपीएफ में जाने के लिए प्रेरित करते। इनके प्रेरणा के कारण ही आज गांव के कई युवा सेना में हैं। जिसके कारण इस गांव को जवानों का गांव कहा जाता है। इस समय गांव के करीब 30 युवा सेना की तरफ से देश की सुरक्षा में लगे हैं, वहीं अब तक गांव के करीब 100 लोग सेना में भर्ती होकर देश की सुरक्षा कर चुके हैं। इंद्री कस्बे में बसे इस गांव की आबादी करीब 3500 है। आपसी भाईचारे का मिसाल देने वाले इस जाट बहुल गांव में ब्राह्मण के अलावा धोबी, हरिजन, मुस्लिम जैसी कई जातियां रहती हैं। इस गांव के युवाओं में सबसे ज्यादा ललक सेना में जाने को लेकर है। गांव के युवकों के दिन की शुरुआत अलसुबह सेना के ही तरह फिजिकल ट्रेनिंग और दौड़ से शुरू होती है। इसमें सहयोग करते हैं शहीद राममेहर के सबसे छोटे भाई पहलवान रमेश। इस समय गांव के करीब 25 युवा इनके अखाड़े में पहलवानी और सेना में जाने की फिजिकल ट्रेनिंग ले रहे हैं। पांच साल पहले अखाड़ा शुरू करने वाले रमेश बताते हैं कि इस गांव के हर युवा में देशप्रेम का एक अलग जज्बा है। यहां शहीद होने पर लोग गर्व करते हैं। यही कारण है कि हर युवा सेना में जाने के लिए तैयार रहता है। अब तक कई युवा उनके अखाड़े में ट्रेनिंग कर सेना में जा चुके हैं। रमेश ने कहा कि शहीद राममेहर जब भी गांव में आते थे तो युवाओं को आतंकवादियों और नक्सलियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के किस्से सुनाकर प्रेरित करते थे। यही कारण था कि वे युवाओं में काफी लोकप्रिय थे और गांव का हर युवा सेना में जाना चाहता था।
विज्ञापन

शहीद रामेहर की शहादत पर बड़े भाई एक्स आर्मी मैन राजकुमार को गर्व है। राजकुमार ने कहा कि भाई खोने पर दर्द तो होता है, लेकिन भाई के शहीद होने पर गर्व भी है। मुझे जान देकर देश की सेवा करने का मौका नहीं मिला, लेकिन मेरे भाई ने देश की सुरक्षा में अपनी जान की बाजी लगा दी। आज हर कोई उनके शहादत पर गर्व कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed