फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दीपावली पर गला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

दीपावली पर गला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Sat, 21 Oct 2017 12:46 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
दीपावली पर गला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट
शराब पीने से मना करने पर पत्नी का गला घोंट डाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव मोरवाला में परिवार के साथ रह रही प्रवासी महिला की उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी शराब के नशे में धुत बताया जा रहा है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में देर शाम कहासुनी भी हुई थी। मृतका की पहचान लखीमपुर खीरी के गांव बुल बेहर निवासी सीमा के रूप में हुई है। आरोपी पति लखीमपुर खीरी जिले के गांव पहाड़पुर का रहने वाला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। आरोपी को शनिवार सुबह पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के गांव बुल बेहर निवासी संत लाल अपनी पत्नी मीना, बेटी सीमा और दामाद मनोज के साथ धान की कटाई के लिए करीब एक माह पूर्व गांव मोरवाला आया था। मोरवाला निवासी के एक किसान के खेत में बने दो कमरों में सभी लोग रह रहे थे। पुलिस को दिए बयान में मृतका सीमा की मां मीना ने बताया कि उसका दामाद मनोज शराब का सेवन करता है। दीपावली पर्व पर भी वह शराब पीकर घर आ गया। मीना ने बताया कि सीमा ने उसे शराब छोड़ने के लिए कहा और इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। मीना ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर उस समय विवाद शांत करवा दिया और खाना खाकर सब सोने चले गए। मीना ने बताया कि देर रात करीब साढ़े 11 सीमा की चीखने की आवाजें आईं। वह और उसका पति संतलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कमरे का दरवाजा बंद होने के कारण जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो मनोज सीमा के सीने पर बैठकर उसका गला दबा रहा था। सीमा ने बताया कि कुछ देर बाद जब सीमा अचेत हो गई तो मनोज उसके सीने से उतरा और कमरे का दरवाजा खोलकर फरार हो गया। इसके तुरंत बाद उन्होंने कमरे में पहुंचकर सीमा को संभाला लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। इसके बाद मामले की सूचना सदर थाना प्रभारी रघबीर सिंह को दी गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह मृतका का पोस्टमार्टम दादरी के सिविल अस्पताल में करवाया। सदर थाना पुलिस ने मृतका की मां मीना के बयान पर आरोपी पति मनोज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस टीम ने आरोपी मनोज को मोरवाला बस स्टैंड से काबू कर लिया। मृतका की मां ने बताया कि दोनों की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी।
विज्ञापन


कोट
पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर आरोपी मनोज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शराब के नशे में था और इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जबकि आरोपी को शनिवार को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। - सुरेंद्र दांगी, प्रवक्ता, चरखी दादरी जिला पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed