फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mirchpur Hisar, 4 arrest hisar, hisar

मिर्चपुर प्रकरण में चार और आरोपी युवक गिरफ्तार

Fri, 03 Feb 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 03 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Mirchpur Hisar, 4 arrest hisar, hisar
jail

मिर्चपुर प्रकरण में पुलिस ने वीरवार को चार आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में तीन युवक पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। अब तक कुल सात लोगों की गिरफ्तारी हो गई है।

विज्ञापन

गांव मिर्चपुर में 30 जनवरी को खेल के समय मारपीट कर दलित समुदाय के 9 युवकों को घायल करने के मामले में पुलिस ने वीरवार को चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गांव मिर्चपुर निवासी विकास, राजीव, गौरव व विश्व को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की ओर से इस मामले की रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भी भेजी गई है। इसके अलावा अनुसूचित जाति आयोग को भी पूरी घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि मिर्चपुर मामले में पूरी निष्पक्ष जांच की जाएगी। किसी भी निर्दोष को गिरफ्तार नहीं करेंगे। डीसी निखिल गजराज के साथ गांव जाकर लोगों के साथ इस मुद्दे पर बातचीत भी की थी, जिसमें हमने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्चपुर में लगाएंगे सीसीटीवी
एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि गांव में सार्वजनिक स्थानों, पुलिस नाकों पर सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव है। इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। संवेदनशीलता के कारण यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed