ये हैं टॉप पैसा वसूल लेटेस्ट स्मार्टफोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच सैमसंग ने स्मार्टफोन यूजर्स के बीच अपनी अहम जगह बनाई। दूसरे ब्रांड भी छाए रहे। इन सबके बीच बाजार के बेहतरीन फोन पर बात करें तो कुछ ऐसी तस्वीर बनती है...
एप्पल आईफोन 5s
आईफोन 5s इससे पहले आए आईफोन से हर मामले में बेहतर है। इसमें नया प्रोसेसर एप्पल ए7 इस्तेमाल किया गया है, जो इसे पहला 64-बिट वाला स्मार्टफोन बनाता है। यह आईफोन 5 से कहीं ज्यादा फास्ट स्पीड से काम करता है। एंड्रॉयड हैंडसेट्स के मुकाबले इस आईओएस पर काम करने का मजा ज्यादा बेहतर होगा।
इसमें मोशन को-प्रोसेसर जैसे कुछ फैंसी फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें आईफोन 5 से ज्यादा बेहतर सेंसर दिया गया है। आईफोन 5s से लिए गए शॉट्स भी आईफोन 5 की तुलना में ज्यादा बेहतर होते हैं। एप्पल का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड स्मार्टफोन की टक्कर देने के लिए एक अच्छा विकल्प है।
फीचर्स: ऑपरेटिंग सिस्टम एप्पल iOS7, प्रोसेसर स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज, रैम 1जीबी, डिस्प्ले 4.0 इंच 1136x640 एलसीडी, कैमरा 8 मेगापिक्सल, इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी, मेमोरी कार्ड स्लॉट कोई नहीं, बैटरी लाइफ का वादा - 10 घंटे का टॉकटाइम
मूल्य 45500/-लगभग
सैमसंग गैलेक्सी नोट 3
बड़ी स्क्रीन और स्टाइल्स के साथ आने वाला सैमसंग का नोट 3 5.9 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, वाइब्रेंट कलर्स और शानदार कंट्रास्ट के साथ एक खूबसूरत स्मार्टफोन है। स्टाइल की मदद से आप अपने नोट 3 की बड़ी स्क्रीन पर लिखने से लेकर ड्राइंग बनाने तक हर काम आसानी से कर सकते हैं। सैमंसग ने इस फोन में कई एप्लीकेशन भी जोड़े हैं और इसमें कुछ मल्टीटास्किंग फीचर्स भी दिए गए हैं।
इन फीचर्स की मदद से आप एक साथ कई एप्स पर काम कर सकते हैं। 2.3 गीगाहर्ट्ज क्वेड-कोर स्नैपड्रैगन 800 प्रोसेसर के साथ यह एक फास्ट हैंडसेट है। 15 घंटे की बैटरी लाइफ और 13 मेगापिक्सल कैमरा इसके बोनस फीचर्स कहे जा सकते हैं। यदि आप फोन और टैबलेट का अंतर खत्म करना चाहते हैं तो नोट 3 आप के ही लिए है।
फीचर्स: ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 4.3, प्रोसेसर 1.9 गीगाहर्ट्ज, रैम 3जीबी, डिस्प्ले 5.7 इंच 1920x1080 एलसीडी, कैमरा 13 मेगापिक्सल, इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी, माइक्रो एसडी, मूल्य 43,000 रुपए लगभग
एलजी G2
LG G2 न सिर्फ सैमसंग गैलेक्सी एस4, एचटीसी वन और एप्पल आईफोन 5 जैसे स्मार्टफोन्स का विकल्प पेश करता है बल्कि उनसे आसानी से टक्कर भी ले सकता है। बेहतरीन कैमरा, हाई क्वालिटी स्क्रीन और बढ़िया बैटरी लाइफ इसकी कुछ खास फीचर्स हैं तो ग्लॉसी प्लास्टिक सरफेस, मेमोरी कार्ड के लिए स्लॉट न होना कुछ ऐसी परेशानियां हैं जो यूजर को निराश कर सकती हैं।
एस4 के मुकाबले जी2 थोड़ा बड़ा, भारी और पतला है। एंड्रॉयड 4.2 (जेली बीन) पर चलने वाला यह फोन एलजी ऑप्टिमस जी प्रो के मुकाबले साफ-सुथरे सॉफ्टवेयर पर आया है। जी2 की कैमरा परफॉर्मेंस बहुत अच्छी है, लेकिन यह सैमसंग गैलेक्सी एस4 की ओवरऑल परफॉर्मेंस से बहुत अलग नहीं है। जी-2 एक पावरफुल डिवाइस है। यह स्नैपड्रैगन 800 चिपसेट को सपोर्ट करती है।
फीचर्स: ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 4.2.2, प्रोसेसर स्पीड क्वेलकॉम स्नैपड्रैगन 800, 2.2 गीगाहर्ट्ज, रैम 2 जीबी, डिस्प्ले 5.2 इंच 1080x1920 पिक्सल, कैमरा 13 मेगापिक्सल, इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी, बैटरी टॉकटाइम 30 घंटे
मूल्य 36,199 रुपए लगभग
गूगल नेक्सस 5
स्नैपड्रैगन 800 प्रोसेसर से लेकर फुल एचडी स्क्रीन और एंड्रॉयड के नए वर्जन 4.4 किटकैट तक गूगल नेक्सस 5 में कई आकर्षक फीचर्स हैं। इन सबके साथ इसका सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट है इसकी कीमत। अगर आप बजट को लेकर ज्यादा गंभीर हैं तो इस महीने मोटो-जी के आने का भी इंतजार कर सकते हैं।
लुक की बात करें तो नेक्सस 5 सैमसंग गैलेक्सी S4 से ज्यादा क्लासी लगता है। बेशक इसमें आपको सोनी एक्सपीरिया Z1 या एचटीसी वन जैसी मेटल बॉडी नहीं मिलती है, लेकिन इसके अंदरूनी कंपोनेंट काफी बेहतर हैं। 1,920x1,080 डिस्प्ले से लेकर आईपीएस पैनल और टचस्क्रीन सरफेस तक इसकी डिस्प्ले क्वालिटी भी कई नए स्मार्टफोन्स को टक्कर देती है। वहीं गूगल के अब तक के सबसे बेहतर ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 4.4 के रिडिजाइन किए गए बड़े आइकंस, कम्प्रेस्ड फॉन्ट्स और कलर्ड बैकग्राउंड इसे एक बेहतरीन फोन बनाते हैं।
फीचर्स: ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 4.4 किटकैट, प्रोसेसर स्पीड 2.26 गीगाहर्ट्ज, रैम 2 जीबी, डिस्प्ले 4.95 इंच, 1920 x 1080 पिक्सल, कैमरा 8 मेगापिक्सल रियर फेसिंग, 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा, इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी, बैटरी 17 घंटे का टॉकटाइम, 300 घंटे स्टैंडबाय, मूल्य 29,000 रुपए लगभग
एचटीसी वन
एचटीसी वन का शानदार डिजाइन, बेहतर बिल्ड क्वालिटी, स्टीरियो साउंड जहां इसके खास फीचर्स हैं वहीं नॉन रिमूवेबल बैटरी, सिर्फ 4 मेगापिक्सल का कम रिजोल्यूशन वाला कैमरा और माइक्रो एसडी कार्ड का स्लॉट न होना यूजर्स को निराश भी कर सकते हैं।
सामान्य फीचर्स की बात की जाए तो 4.7 इंच की एलसीडी स्क्रीन के साथ 1920x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ इसे सबसे ज्यादा पिक्सल डेंसिटी वाली हैंडहेल्ड डिवाइस कहा जा सकता है। 4 मेगापिक्सल कैमरा फीचर के साथ एचटीसी ने यह दिखाने की कोशिश की है कि मेगापिक्सल के नंबर के साथ-साथ पिक्सल की क्वॉलिटी भी अहम होती है।
फीचर्स: ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 4.1, प्रोसेसर स्पीड 1.7गीगाहर्ट्ज क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 600, रैम 2जीबी, डिस्प्ले 4.7इंच 1080x1920, कैमरा 4 मेगापिक्सल अल्ट्रापिक्सल, मेमोरी - 32 जीबी, बैटरी टॉकटाइम 27 घंटे मूल्य 27,800 रुपए लगभग
नोकिया लूमिया 1020
लूमिया 1020 एक ऐसा फोन है जो आपके कॉम्पैक्ट कैमरे की जगह ले सकता है। इसका 41 मेगापिक्सल सेंसर आपको डे-लाइट और डार्क दोनों ही स्थितियों में बेहतरीन शॉट्स लेने में मदद करता है। यदि आप कोई वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं तो एक्स्ट्रा पिक्सल का मतलब है कि आप तसवीर को जूम कर सकते हैं और इसके साथ फुल एचडी क्वालिटी भी बनाए रख सकते हैं।
यह फोन हाई क्वालिटी तस्वीरें लेने में मदद करता है। इसके साथ ही आपको मिलता है शानदार स्क्रीन के साथ एक खूबसूरत विंडोज फोन हैंडसेट। अगर आप अपने फोन और कैमरा दोनों को बदलने की सोच रहे हैं तो नोकिया लूमिया 1020 आपके लिए सही है।
फीचर्स: ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज फोन 8, प्रोसेसर 1.5 गीगाहर्ट्ज, रैम 2जीबी, डिस्प्ले 4.5 इंच 1280x720 एलसीडी, कैमरा 41 मेगापिक्सल, इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी, मेमोरी कार्ड स्लॉट कोई नहीं, बैटरी लाइफ 19 घंटे का
टॉकटाइम, 16 दिन स्टैंडबाय, मूल्य 46,999 रुपए
सोनी एक्सपीरिया जेड1
स्मार्टफोन की दुनिया में सोनी की बिल्ड क्वालिटी और डिजाइन को यूजर्स पसंद करते हैं। एक्सपीरिया Z1 की परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ इसकी दो खास फीचर्स हैं। वहीं बैकसाइड में लगा ग्लास इस स्मार्टफोन के लिए कुछ ज्यादा दी केयर की मांग करता है।
कुछ जानकारों की मानें तो 5-इंच स्क्रीन के हिसाब से इस फोन की लंबाई भी कुछ ज्यादा ही लगती है। डस्ट और वाटरप्रूफ होना भी इस स्मार्टफोन की एक एक्स्ट्रा फीचर है।
फीचर्स: ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड जेलीबीन 4.2.2, प्रोसेसर स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर, रैम 2जीबी, डिस्प्ले 5 इंच टीएफटी 1920x1080, कैमरा 20 मेगापिक्सल, इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी, बैटरी 11-12 घंटे का टॉकटाइम, मल्यू 39,000 रुपए लगभग