4,650 रुपए में 7 इंच टैबलेट, कीबोर्ड और कवर फ्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइक्रोमैक्स अपने कम कीमत के स्मार्टफोन के बूते लोगों का दिल पहले ही जीत चुका है। कंपनी में कम बजट वालों के लिए शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं।
कंपनी ने अब कम में अपने लोकप्रिय टैबलेट फनबुक को भी बाजार में उतारा दिया है। कंपनी ने इसमें शानदार फीचर्स के साथ उपयोगी कीबोर्ड और लेदर का कवर भी मुहैया कराया है।
माइक्रोमैक्स ने फनबुक पी280
माइक्रोमैक्स की फनबुक के नाम से टैबलेट सीरीज बाजार में मौजूद है। कंपनी ने एंड्रॉयड टैबलेट श्रेणी में अपना नया फनबुक पी280 ( Micromax funbook P280) को उतारा है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें डिटैचेबल कीबोर्ड और लेदर कवर सेल्स पैक के साथ उपलब्ध है।
आपको टाइपिंग के लिए कीबोर्ड पर रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही इसके लिए कवर खरीदना पड़ेगा।
250 घंटे स्टैंडबाय टाइम
डिवायस में 7.0 इंच की कपैसिटिव स्क्रीन है जो मल्टीटच सपोर्ट करने में सक्षम है। टैबलेट में 1 गीगाहर्ट्ज़ (GHz) का कोर्टेक्स ए8 सिंगलकोर प्रोसेसर है और पावर बैकअप के लिए 2400 एमएएच (mAh) की बैटरी दी गई है। कंपनी 250 घंटे स्टैंडबाय टाइम का दावा करती है।
512 एमबी रैम और 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी
फनबुक पी280 को एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर पेश किया गया है। टैबलेट में ढेर सारे गेम व एप्लिकेशन (Application) प्रीलोडेड हैं। जैसे एमलाइव, ओपेरा मिनी (Opera mini) और किंगसॉफ्ट ऑफिस (Kingsoft Office) इत्यादि। टैबलेट में 512 एमबी की रैम मैमोरी है और 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।
हाईडेफिनेशन वीडियो
फोटोग्राफी और वीडियो चैटिंग के लिए वीजीए रेजल्यूशन का कैमरा मुख्य पैनल में ही दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई है लेकिन ब्लूटूथ और सिम कनेक्विटी नहीं दिया गया है। हां यूएसबी के माध्यम से इंटरनेट मोडम का उपयोग किया जा सकता है। डिवायस हाईडेफिनेशन वीडियो को प्ले करने में सक्षम है। आरंभिक स्तर के इस टैबलेट की कीमत मात्र 4,650 रुपए है।