फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Intex launches 3G-enabled entry level smartphone Cloud Y12

आ गया किफायती बजट में शानदार 3G स्मार्टफोन

Wed, 19 Feb 2014 12:10 PM IST
Updated Wed, 19 Feb 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
Intex launches 3G-enabled entry level smartphone Cloud Y12

भारत का प्रमुख मोबाइल फोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने कम बजट में 3जी इनेबल स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा है। क्लाउड वाई12 (Intex Cloud Y12) नाम से लांच किए गए इस फोन की कीमत मात्र 5,490 रुपए है।

विज्ञापन


फोन के बारे में बिजनस हेड, मोबाइल, इंटेक्स टेक्नोलॉजी संजय कुमार कलीरोना कहते हैं, ‘इसके माध्यम से हमने टियर2 और टियर3 शहरों के लोगों को कम रेंज में 3जी स्मार्टफोन देने की कोशिश की है जो न सिर्फ नवीन तकनीक से लैस है बल्कि इसमें हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन भी है।’
विज्ञापन

1.2 गीगाहर्ट्ज का डुअलकोर प्रोसेसर, 512 एमबी रैम

Intex launches 3G-enabled entry level smartphone Cloud Y12

इंटेक्स क्लाउड वाई12 में 1.2 गीगाहर्ट्ज का डुअलकोर प्रोसेसर, 512 एमबी रैम के साथ दिया गया है। फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है और इसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32 जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

2.0 मेगापिक्सल कैमरा

Intex launches 3G-enabled entry level smartphone Cloud Y12

फोटोग्राफी के लिए इसमें 2.0 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है और वीजीए रेजल्यूशन का सेंकड्री कैमरा है जिसका उपयोग आप वीडियो कॉलिंग और चैटिंग में कर सकते हैं। क्लाउड वाई12 को 4.0 इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है और 2000 एमएएच की बैटरी है।

विज्ञापन

3जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ

Intex launches 3G-enabled entry level smartphone Cloud Y12

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ है। एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन आधारित यह डिवाइस जेस्चर सेंसर और प्रॉक्सीमिटी सेंसर जैसे फीचर से भी लैस है। कंपनी का दावा है कि कम बजट का यह पफोन भारी भरकम गेम व एप्लिकेशन रन करने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed