फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Best Portable Chargers For Travellers

स्मार्टफोन की बैटरी डिस्चार्ज होने पर नहीं होगी परेशानी

Sat, 17 Jan 2015 08:19 AM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 08:19 AM IST
विज्ञापन
Best Portable Chargers For Travellers

कई बार तो बेहद जरूरत के वक्त पर मोबाइल की बैटरी ही धोखा दे जाती है। ऐसे में कई परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। यही कारण है कि व्यस्त और भागदौड़ भरी जिंदगी में पोर्टेबल चार्जर की जरूरत अब लोगों को महसूस होने लगी है। बाजार में पोर्टेबल पावर बैंक चार्जिंग डिवाइसेज की अच्छी खासी रेंज मौजूद है।

विज्ञापन


मोबाइल फोन की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होने की स्थिति में पावर बैकअप जरूरी है। छोटा आकार और कम वजन होने के कारण इन्हें आसानी से साथ रख सकते हैं।

अधिक बैटरी क्षमता के कारण मोबाइल को 3-4 बार भी चार्ज कर सकते हैं। लंबे सफर में पावर प्लग खोजने के झंझट से छुटकारा मिल सकता है। इसका उपयोग आसान है। यूएसबी केबल लगाकर मोबाइल चार्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे ही कुछ प्रमुख और स्मार्ट पावर बैकअप डिवाइसेज पर डालते हैं एक नजर...

आईबॉल और रिचार्ज प्लस

Best Portable Chargers For Travellers

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईबॉल की पोर्टेबल पावर बैंक डिवाइसेज काफी किफायती मानी जा रही हैं। आईबॉल पावर बैंक का मॉडल PC2204 इस कड़ी में एक बेहतर उत्पाद माना जा रहा है। इसमें 2200mAh का बैटरी बैकअप मिलता है। कंपनी का दावा है कि इससे किसी भी मोबाइल को चार्ज कर सकते हैं। इसके साथ यूएसबी केबल और कनेक्टर का पूरा सेट भी उपलब्ध होगा।

मोबाइल फोन बैटरी बनाने वाली कंपनी पीएम ने पावरपैक सॉल्यूशंस का पोर्टेबल चार्जर ′रिचार्ज प्लस′ लांच किया है। कंपनी का दावा है कि इस पोर्टेबल चार्जर को भारतीय बाजार की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ′रिचार्ज प्लस′ की बैटरी क्षमता 2600mAh है।

विज्ञापन

कार पावर और मी पावर बैंक

Best Portable Chargers For Travellers

पोर्टेबल डिवाइसेज और गैजेट बनाने वाली कंपनी पोर्ट्रोनिक्स ने पोर्टेबल चार्जर ‘कार पावर-2’ लांच किया है। इसमें चार्जिंग के लिए 3 अतिरिक्त यूएसबी पोर्ट के साथ माइक्रो यूएसबी से यूएसबी केबल की सुविधा दी गई है। इसे कार में टैबलेट और स्मार्टफोन चार्ज करने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे दो टैबलेट या चार मोबाइल फोन तेजी से चार्ज किए जा सकते हैं।

मोबाइल फोन के बाद MI कंपनी ने पोर्टेबल चार्जर भी बाजार में उतारा है। बेहतर बनावट, ज्यादा क्षमता और सही कीमत के कारण ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल्स पर लोग इसे खरीद रहे हैं। इसके दो मॉडल 10400mAh और 5200mAh को काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed