आपके बड़े काम के हैं ये कंप्यूटर कीबोर्ड शार्टकट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप माउस की मदद के बिना कंप्यूटर पर ज्यादा तेजी से काम कर सकते हैं, बशर्ते आपको कीबोर्ड के शार्टकट्स पाता हों तो। हम कई बारे छोटे-छोटे काम के लिए माउस के कर्सर को कंप्यूटर स्क्रीन पर घूमाते रहते हैं जबकि ये काम हम शार्टकट्स के जरिए जल्दी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ जरूरी शार्टकट्स कीबोर्ड बटन के बारे में।
ब्राउजर के लिए शार्टकट्स
Ctrl+Shift+W के जारिए आप से ओपेन ब्राउजर को झट से बंद कर सकते हैं। अगर आप ब्राउजर में सिर्फ किसी टैब को बंद करना चाहते हैं तो टैब पर जाकर Ctrl+W का इस्तेमाल करें। अगर आपको दोबारा उस टैब को ओपेन करना चाहते हैं तो Ctrl+Shift+T का इस्तेमाल करें।
अगर आप ब्राउजर में नया टैब ओपेन करना चाहते हैं तो इसके लिए आप Ctrl+T का इस्तेमाल कर सकते हैं। ओपेन ब्राउजर में एक टैब से दूसरे टैब पर जाने के लिए आप Ctrl+Tab का इस्तेमाल कर सकते हैं।
फॉन्ट को छोटा बंड़ा करना
किसी भी साइट को छोटा या बड़ा करने के लिए Ctrl + और Ctrl - का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा एमएस ऑफिस में टाइप किए गए फांट को छोटा बड़ा करने के लिए सबसे पहले आपको वो शब्द सलेक्ट करने होगें जिन्हें आप छोटा या बड़ा करना चाहते हैं इसके बाद Ctrl + दबाकर फॉन्ट छोटा बड़ा कर सकते हैं।
एक विंडो से दूसरे विंडो में जाना
कंप्यूटर पर हम एक साथ कई विंडो ओपेन कर काम करते हैं। यहां हम एक विंडो से दूसरे विंडो में जाने के लिए Alt+Tab बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कुछ अन्य काम के शार्टकट्स
ALT+F4 - वर्तमान खुली हुई विंडो को बंद करता है।
Windows Logo+L - कंप्यूटर लॉगऑफ
ALT+ENTER - चुने हुए ऑब्जेक्ट की प्रॉपर्टीज खोलें।
Windows Logo - प्रारंभ मेनू
Windows Logo+R - Run कमांड बॉक्स ओपन करें।
Windows Logo+M - maximize विंडो minimize करें।
CTRL+F4 - एक समय में सभी दस्तावेज़ बंद करें।