फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   riots_elections_uttar pradesh

भड़काऊ पर्चों से माहौल बिगाड़ने की साजिश

Mon, 01 Sep 2014 01:05 PM IST
Updated Mon, 01 Sep 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
riots_elections_uttar pradesh

दंगों के बाद हो रहे उत्तरप्रदेश चुनाव में मतों के ध्रुवीकरण के लिए अब सारी मर्यादाएं लांघने लगे हैं। यहां सहारनपुर के मुस्लिम इलाकों में भड़काऊ और आपत्तिजनक पर्चा बांटकर माहौल बिगाड़ने की साजिश की गई है।

विज्ञापन


दंगों के जख्म कुरेदकर विरोधी दलों को कटघरे में खड़ा कर वोटों को एकजुट करने का नापाक मंसूबा पाला जा रहा है। उधर, मुस्लिम इलाकों में बांटे गए भड़काऊ पर्चे अधिकारियों तक भी पहुंच गए हैं। अधिकारियों का दल इस मामले में विधिक राय लेकर चुनाव आयोग से भावनाओं को भड़काने वालों की शिकायत भी करने की योजना तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से मिन जानिब इंसाफ पसंद आवामी फोरम सहारनपुर की ओर से मुस्लिम इलाकों में गुपचुप तरीके से एक भड़काऊ पर्चा बांटा जा रहा है। इसमें लोकसभा चुनाव की तर्ज पर ही मतदान की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को की गई शिकायत

riots_elections_uttar pradesh

इसके लिए भारी-भरकम भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल कर भावनाओं को भड़काने की कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।

मुजफ्फरनगर से लेकर सहारनपुर दंगों तक का जिक्र कर दूसरे लोगों को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश हुई है। इन पर्चों में दंगों के मास्टर माइंड मोहर्रम अली पप्पू को भी इस पर्चे में क्लीन चिट दी गई है।

कयादत की लड़ाई को इस चुनाव से जोड़ते हुए पिछले चुनावों के भड़काऊ और ध्रुवीकरण वाले नारों का जिक्र कर दिया गया है। हालांकि इस पर्चे को लेकर मुस्लिम इलाकों में लोग ध्रुवीकरण करने वाले  लोगों की हरकत भांप चुके हैं और उन्हीं इलाकों से अधिकारियों के पास शिकायत भी पहुंची है।

आलाधिकारियों को शिकायत में कहा गया कि कुछ नेता ध्रुवीकरण के लिए लोगों के बीच भड़काऊ पर्चे बांटकर गुमराह करने की साजिश कर रहे हैं। इस पर्चे को लेकर अधिकारी भी विधिक राय ले रहे हैं। इसके बाद इसकी पूरी रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed