फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   aap workers did racial comments on nedo

आप कार्यकर्ताओं ने की नस्लीय टिप्पणी?

Thu, 06 Feb 2014 07:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Feb 2014 07:59 AM IST
विज्ञापन
aap workers did racial comments on nedo

अरुणाचल के कांग्रेसी विधायक के बेटे नीडो तानियन की हत्या के आरोप में अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने नीडो की मौत मामले में हत्या व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर रखी है।

विज्ञापन


लाजपत नगर थाना पुलिस ने जिन तीनों आरोपियों फरमान, पवन और सुंदर को पकड़ा है उन्हें सिर्फ एसटी/एससी एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। इन लोगों ने झगड़े के दौरान नीडो पर नस्लीय टिप्पणी की थी। पुलिस नीडो तानियन की मौत का राज जानने के लिए 38 घंटों की तानियन की जिंदगी को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो आरोपी हैं आप के कार्यकर्ता!

aap workers did racial comments on nedo

लाजपत नगर थाने में पिछले कई दिनों से ये चर्चा है कि नीडो पर नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पवन व सुंदर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने अपने घर के सामने आप के पोस्टर आदि भी लगा रखे थे। दोनों के गिरफ्तार होने के बाद घरों के सामने लगे पोस्टरों को हटा दिया गया है।

हालांकि दक्षिण-पूर्व जिले के किसी वरिष्ठ अधिकारी ने आरोपियों के आप कार्यकर्ता होने की पुष्टि नहीं की है।

नहीं हो सका है मौत के कारणों का खुलासा

aap workers did racial comments on nedo

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना के कई दिन बाद भी नीडो तानियन की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट नहीं आई है।

पोस्टमार्टम की जो शुरूआती रिपोर्ट आई है उसमें मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। शुरूआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों का जिक्र किया गया है।

नीडो के सिर, गर्दन और समेत कुछ जगहों पर खरोंच जैसी चोटें थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नीडो के शरीर पर चोटें ऐसी नहीं थी जिससे नीडो की मौत हो जाए। सीबीआई की फोरेंसिक टीम विसरा की जांच कर रही है।

नीडो की जिंदगी खंगाल रही पुलिस

aap workers did racial comments on nedo

दिल्ली पुलिस नीडो के दोस्तों व परिजनों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर रही है। बुधवार को नीडो के कई परिचित व दोस्तों को लाजपत नगर थाने में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था।

पुलिस पिटाई से लेकर मौत तक नीडो की करीब 38 घंटों की जिंदगी को खंगाल रही है। पुलिस ये देख रही है कि पिटाई के बाद नीडो कहां गया था, किससे मिला, नीडो ने कहां और क्या-क्या खाया। पुलिस टीम को अभी तक तफ्तीश में पता लगा है कि नीडो ने मौत से पहले वाली रात कई कॉफी पी थीं।

नीडो ने रात में खाना नहीं खाया था। वह पूरी रात जगा रहा था और तड़के पांच बजे सोया था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि तानियन ने खाली पेट कोई दवाई आदि तो नहीं ले ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed