फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   why devotee offer milk to god shiva

आखिर भगवान शिव को दूध क्यों चढ़ाते हैं भक्त?

Mon, 14 Jul 2014 04:59 PM IST
Updated Mon, 14 Jul 2014 04:59 PM IST
विज्ञापन
why devotee offer milk to god shiva

भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त सामान्य जल से लेकर गंगाजल और मधु मिश्रित जल तक अर्पित करते हैं। कुछ ऐसे भक्त भी आपके मिल जाएंगे जो शिव जी का दूध से अभिषेक करते हैं। लेकिन क्या दूध से शिव जी प्रसन्न होते हैं?

विज्ञापन


शिव का अभिषेक किन वस्तुओं से करें

why devotee offer milk to god shiva

शिव पुराण में बताया गया है कि भगवान भोलेनाथ को किन-किन वस्तुओं का अभिषेक प्रिय है। अलग-अलग वस्तुओं से अभिषेक का फल भी अलग होता है।

जल अर्पित करने से वर्षा की प्राप्ति होती है, कुश जल से शांति मिलती है। गन्ने के रस से लक्ष्मी, मधु व घी से धन की प्राप्ति होती है।

दूध से संतान सुख मिलता है। जल की धारा और बेलपत्र से मन की शांति, एक हजार मंत्रों सहित घी की धारा से वंश वृद्धि होती है। सरसों और तिल चढ़ाने से शत्रु नाश एवं रोगों से मुक्ति मिलती है।

इसलिए जिन जिन लोगों को संतान सुख की कामना हो उन्हें ही दूध से शिव का अभिषेक करना चाहिए। लेकिन दूध को शिव का प्रिय क्यों माना गया है इस विषय में एक गहरा रहस्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिव का दूध से अभिषेक, क्या है रहस्य?

why devotee offer milk to god shiva

दूध भगवान शिव का प्रिय होने का एक बड़ा कारण यह है कि इसकी तासीर ठंडी होती है। भगवान शिव ने जब हलाहल विष पीया था। उस समय से ही गर्म वस्तुओं की बजाय शिव जी को शीतलता प्रदान करने वाली वस्तुएं प्रिय हो गई।

कारण यह है कि यह विष की उष्णता को कम करता है। यही कारण है कि शिव जी का जलाभिषेक भी होता है।

विज्ञापन

सावन में दूध से अभिषेक महत्व क्यों?

why devotee offer milk to god shiva

यूं तो अपनी श्रद्घा के अनुसार आप कभी भी दूध से भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं लेकिन सावन के महीने में दूध से अभिषेक का ज्यादा महत्व है। इसका धार्मिक कारण की अपेक्षा वैज्ञानिक कारण अधिक महत्वपूर्ण है।

विज्ञान के अनुसार सावन के महीने में शरीर में वात तत्व की मात्रा बढ़ने की संभावना अधिक रहती है। इन दिनों हरी पत्तियों और घास में भी वात तत्व बढ़ जाता है। इन्हें पशु खाते हैं, इससे इनके दूध का सेवन करने से शरीर में वात तत्व की मात्रा बढ़ने की संभावना अधिक रहती है।

इसलिए साधु महात्माओं ने जो प्राचीन काल में शोध अनुसंधान भी किया करते थे यह नियम बनाया कि सावन में शिव जी का दूध से अभिषेक किया जाए। ताकि मनुष्य दूध के सेवन से बचे और स्वस्थ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed