ऐसे सपने आएं तो समझ लीजिए संकट की घड़ी आ चुकी है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल्मिकी रामायण और ज्योतिषशास्त्र के कुछ ग्रंथों में स्वप्न के शुभ और अशुभ शगुन के विषय में बताया गया है। यहां हम कुछ ऐसे सपनों की बात कर रहे हैं जो संकट की सूचना देते हैं।
कोई स्त्री सपने में ऐसा करे तो ठीक नही
अगर कोई व्यक्ति सपने में किसी ऐसी स्त्री को देखता है जो कीचड़ में लथपथ है और उसे जबरदस्ती कीचड़ में गिराना चाहती है तो यह बड़ा ही अशुभ स्वप्न होता है।
किसी पर्वतशिखर से गोबर, मल-मूत्र से भरे हुए कुण्ड में खुद को गिरता हुआ देखना पतन का संकेत होता है। ऐसे सपने भविष्य में बड़े संकट को दर्शाते हैं।
सपने में किसी का यूं हंसना
सपने में किसी पुरुष का तेल पीकर अट्टहास करके हंसना मौत के समान कष्ट का सूचक माना जाता है। किसी पुरुष को गधे पर बैठकर दक्षिण दिशा की ओर जाते हुए देखना भी मृत्यु समान कष्ट का संकेत माना जाता है।
सपने में पुरुष को पीटते हुए देखना
अगर कोई व्यक्ति सपने में किसी ऐसी औरत को देखता है जो लोहे के पीढ़े पर बैठकर पुरुष को पीट रही है तो इसे अशुभ फलदायी स्वप्न माना जाता है। ऐसे में धन जन की हानि होती है।
समुद्र और चांद को यूं देखना भी अच्छा नहीं
सपने में चांद को गिरते हुए देखना अशुभ फलदायी माना जाता है। इसी प्रकार नक्षत्रों को भूमि पर गिरते हुए देखना भी अशुभ सूचक होता है। सपने में सूखा हुआ समुद्र देखना भी शुभ नहीं होता है।