फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   paranormal story ghost

भूत प्रेतों पर यकीन नहीं करने वाले भी सोच में पड़ जाएंगे

Mon, 08 Jun 2015 01:10 PM IST
Updated Mon, 08 Jun 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
paranormal story ghost

कुछ लोग मानते हैं कि भूत-प्रतों की भी अपनी दुनिया है और कभी-कभी यह अपनी दुनिया से निकलकर हम मनुष्यों की दुनिया में आ जाते हैं फिर कुछ अनहोनी घटनाएं होने लगती हैं। जबकि कुछ लोग भूत-प्रतों की बातों पर विश्वास नहीं करते हैं। ऐसे लोगों के अनुसार दुनिया में भूत-प्रेत नाम की कोई चीज ही नहीं होती है।

विज्ञापन


ऐसे ही कुछ लोग उन दिनों उज्जैन रेडियो स्टेशन में मौजूद थे। दिसंबर का महीना था और रात के करीब नौ बज चुके थे। चारों तरफ घना कोहरा था। यूरोपियन कार्यक्रम के इंचार्ज बैनर्जी स्टूडियो से बाहर निकले और टहलते हुए लॉन में चले आए।
विज्ञापन


अचानक बैनर्जी ने देखा कि आम के पेड़ के नीचे एक पुरुष की छाया है। अपना वहम समझकर बैनर्जी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। लेकिन कुछ ही पलों में ऐसी घटना हुई कि बनर्जी के होश उड़ गए। मारे डर के इनका बुरा हाल होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हुआ बैनर्जी के साथ?

paranormal story ghost

बैनर्जी ने देखा कि लॉन में मेज के पास रखी कुर्सियों में से एक कुर्सी अचानक हवा में उठने लगे और फिर नाचने लगी। इसके बाद सीढ़ी के दरवाजे से टकराकर कुर्सी टेढ़ी हो गई।

इस नजारे को देखकर भय से कांपते हुए बनर्जी किसी तरह मेज पर रखे टेलीफोन तक पहुंचे और ड्यूटी रुप में फोन करके बताया कि उनकी हालत खराब हो रही है। ड्यूटी रुम में मौजूद लोग भागकर लॉन में पहुंचे।

ड्यूटी रुम में पहुंचने के बाद बनर्जी ने बताया कि उन्होंने कभी इस बात जिक्र नहीं किया है लेकिन उन्होंने देखा है कि देर रात रेडियो स्टेशन के गलियारे में कोई छाया टहल रहा होता है यह दिखने में अंग्रेज जैसा लगता है।

ज्योतिषसागर नामक मासिक पत्रिका में इस घटना का उल्लेख किया गया है। यह घटना 1945-46 की मानी जाती है।

पढ़ें,गुरुवार को शुभ योग, इन उपायों से दूर करें धन की परेशानी

पढ़ें,मरने के बाद बना उल्लू, खाना पड़ा अपना ही शरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed