वाइब्रेंट गुजरात में बोले मोदी, हमें कई सपने पूरे करने हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी नगर में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात समिट में संबोधन के दौरान मोदी ने सबसे पहले पेरिस में हुए हमले में मारे गए लोगों को श्रृद्धांजलि की। मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया में आतंकवाद बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम फ्रांस के लोगों से साथ खड़े हैं। मोदी ने इस आयोजन में आए सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया। मोदी ने कहा कि मैं मैं भारत की तरफ से आप सब का स्वागत करता हूं।
मोदी ने कहा, "आज 100 से अधिक देश एक छत के नीचे एकत्र हुए हैं और आज हम एक परिवार की तरह बैठे हैं। भारत वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास रखता है। भारत पूरी दुनिया को अपना परिवार मानता है। उम्मीद है आप सबको हमारी मेहमाननवाजी पसंद आएगी। वैसी भी गुजराती मेहमाननवाजी में थोड़ा तेज होते हैं।"
मोदी ने कहा, " गुजरात में इन दिनों पतंगबाजी का महोत्सव चल रहा है और पतंगबाजी के जरिए एक उम्दा मैसेज देने की कोशिश की जाती है। मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मैं दुनिया के कई हिस्सों में घूमा हूं। इस दुनिया की सबसे बड़ी चिंता अर्थव्यवस्था है। ऐसे में भारत सरकार ठोस भविष्य के लिए काम कर रही है। पूरी दुनिया में भारत के प्रति आकर्षण है, गौरव का भाव है।"
गौरतलब है कि इस सम्मेलन को पीएम मोदी के 'मेक इन इंडिया' प्रोजेक्ट का पहला टेस्ट माना जा रहा है। कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून और अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने भी हिस्सा लिया और करीब 100 राष्ट्रों के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शरीक हुए।
योग और महात्मा गांधी के बारे में भी बोले मोदी
मोदी ने अपने संबोधन के दौरान योगा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि योग को अंतंर्राष्ट्रीय बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र का शुक्रिया। मोदी ने यहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भी जिक्र किया।
मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश के अंतिम आदमी की भी बात की थी। बापू ने इस देश के लिए काफी कुछ किया। मोदी ने कहा कि सबको साथ लेकर चलने की बात इस कार्यक्रम का संदेश होना चाहिए। मोदी ने बोला देश में रोजगार बढ़ाए जाने की कोशिशिें तेज की जा रही हैं।
मोदी ने यह भी कहा कि भारत को दूसरे पहलू से भी देखे जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारा दर्शन संरक्षण का दर्शन है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश इस कार्यक्रम को देश का कार्यक्रम बनाने की है। मोदी ने यहां पर यह भी भारत में हुआ पिछला चुनाव लोकतंत्र के लिए अहम मोड़ था क्योंकि पिछले सात महीनों में हमारी सरकार ने अनिश्चितता के माहौल को बदला है।
मोदी बोले हाई-वेज के साथ आईवेज की जरूरत
मोदी ने कहा, "भारत के पास 3डी डेमोग्राफी, डेमोक्रेसी और डिमांड है इसलिए देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आधुनिक सुविधाओं को देश के गांव-गांव तक तेजी से पहुंचाना होगा। मैं खुद संचार के अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल करता हूं।"
नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में निवेश की अपार संभावनाएं हैं और देश में ई-बिजनेस बढ़ाए जाने की जरूरत है। मोदी ने यहां पर निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जब भी आपको हमारी जरूरत होगी हम हाजिर होंगे।
प्रधानमंत्री यहां पर यह कहना नहीं भूले आजकल लोग पूंछते हैं कि मोदी हर चीज को इतना हाइप पर क्यों ले जाते हैं। मोदी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि हाइप करने से सरकार बेहतर काम करती है।
मोदी ने यहां पर अपने मंगलयान की सफलता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारा मंगलयान हॉलीवुड की एक फिल्म के कुल खर्चे से भी कम में सफलतापूर्वक मंगल की कक्षा में पहुंच गया। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।