फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Togadia gave objectionable statements on muslims

तोगड़िया का मुसलमानों पर आपत्तिजनक बयान

Wed, 14 Jan 2015 09:10 AM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
Togadia gave objectionable statements on muslims

विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने मंगलवार को अपने एजेंडे के मुताबिक हिंदू मुसलमान के फर्क पर कई विवादास्पद बातें की। उन्होंने कहा कि मुसलमान चार बीवियां और दस बच्चे पैदा कर देश को गरीब कर रहे हैं, फिर भी उन पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


तोगड़िया ने समृद्ध, सुरक्षित और सम्मानित हिंदू का नारा देकर अपने को मजबूत करने और विश्व में हिंदू बहुमत बनाने का संकल्प दिलाया। प्रशासन की सशर्त अनुमति को ध्यान में रखते हुए कहा कि हम धर्मांतरण की बात ही नहीं कर रहे, घर वापसी की बात हो रही है।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के 50 वर्ष पूरे होने पर देश भर में चल रहे कार्यक्रमों की कड़ी में बरेली में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए तोगड़िया ने अपने लिहाज से संयमित संबोधन में हिंदुओं से चार बच्चे पैदा करने के साध्वी प्राची के आह्वान पर कहा कि हिंदू अधिक बच्चे पैदा करने की बात करे तो उसकी जुबान पर ताला लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साध्वी के बयान पर छाती पीटने वाले बनवाएं कानून

Togadia gave objectionable statements on muslims

साध्वी प्राची के बयान पर लोग छाती पीटने लगते हैं। जो छाती पीट रहे हैं, उनमें हिम्मत है तो दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर प्रतिबंध का कानून बनवाएं और मुसलमानों पर भी इसे लागू करवाया जाए।

एक समय पूरे विश्व में हिंदू था। उस हिसाब से 700 करोड़ हिंदू होने चाहिए थे। इस समय केवल 100 करोड़ हैं। अब भी नहीं चेते तो अगले सौ वर्षों में महज 10 करोड़ रह जाएंगे। विहिप का उद्देश्य सौ वर्ष बाद के हमारे वंशजों को सुरक्षित, सम्मानित और समृद्ध समाज देना है।

अखिलेश यादवों के भी नहीं रहे

इंटर पास मुस्लिम छात्राओं को तीस हजार का अनुदान देने के मामले में डॉ. तोगड़िया ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा कि वह यादवों के भी नहीं रहे। तोगड़िया ने कहा कि बेटियों को अनुदान देना था तो ब्राह्मण, ठाकुर, वैश्य, धोबी, कुर्मी, कहार, सभी जातियों की बेटी को देते। केवल मुस्लिम को ही क्यों। यादव समाज की छात्राओं को ही अनुदान दे देते। अखिलेश यादव तो अपने समाज के भी नहीं रहे।

हिंदू राष्ट्र के लिए छह सूत्र दे गए तोगड़िया

Togadia gave objectionable statements on muslims
वहीं मिलक में आयोजित कार्यक्रम में तोगड़िया ने कहा कि धर्मांतरण नहीं, घर वापसी सही। लव जेहाद नहीं, घर में अनेक बच्चे सही, समान नागरिक संहिता सही, बंगाली नहीं। इन छह सूत्रों के जरिये हिंदू राष्ट्र बनाओ। वह मिलक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने साफ कहा कि धर्मांतरण नहीं होता तो न पाकिस्तान होता और न ही बांग्लादेश। धर्मांतरण को लेकर कानून बनना चाहिए। सरकार भी इसके पक्ष में है।

तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए जोश भरा। कहा कि हमारे पास दुनिया की कुर्सी थी और सम्मान था। दो हजार साल में सुरक्षा तथा समृद्धि चली गई। हमारे घरों की समृद्धि इंग्लैंड और अरब चली गई। कार्यकर्ता उपरोक्त छह सूत्रों पर चलें। भारत फिर से दुनिया का सिरमोर बनेगा।

डा. तोगड़िया मंगलवार रात बरेली से दिल्ली जाते वक्त हाईवे पर नरुला ढाबे पर रुके। यहां विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि धर्मांतरण से सबसे ज्यादा यदि कोई प्रभावित हुआ है तो वह हिंदू हैं। धर्मांतरण नहीं होता तो न पाकिस्तान होता और न ही बांग्लादेश होता। धर्मांतरण को लेकर कानून बनाया जाना जरूरी है।

केंद्र सरकार इसके पक्ष में है। यह कानून अब बेहद जरूरी है। उन्होंने साक्षी महाराज के उस बयान का भी समर्थन किया, जिसमें उन्होंने हिंदुओं से चार बच्चे पैदा करने की अपील की है।

कहा कि यदि कोई मुस्लिम नेता इस तरह का बयान देते हैं, तो उसकी चर्चा तक नहीं होती है। किसी हिंदू नेता ने बयान दे दिया तो उस पर बखेड़ा कर दिया गया। उन्होंने नगर विकास मंत्री आजम खां के संबंध में पूछे गए सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया और पूछा कि ये कौन हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed