Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Switzerland give secret information about black money

झुका स्विट्जरलैंड, बताएगा काले धन का राज

Thu, 22 May 2014 12:52 AM IST
Updated Thu, 22 May 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
Switzerland give secret information about black money

स्विट्जरलैंड की सरकार ने कर से जुड़े मामलों में सूचनाओं को स्वत: साझा करने को लेकर काम शुरू कर दिया है। कड़े बैंकिंग गोपनीयता कानून के बावजूद वह इस माह कर सूचनाओं के आदान-प्रदान पर नए प्रस्ताव को लेकर सहमत हो गया।

विज्ञापन


स्विस फेडरल काउंसिल ने बुधवार को इस संबंध में मसौदा प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी। नए प्रस्ताव के मुताबिक स्विट्जरलैंड कर सूचनाओं के आदान-प्रदान पर नए वैश्विक मानकों का पालन करेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

45 देश हुए सूचनाएं देने को राजी

Switzerland give secret information about black money

स्विट्जरलैंड की सरकार ने एक बयान में कहा कि अन्य देशों के साथ कर सूचनाओं के स्वत: आदान-प्रदान को साझेदार देश के साथ अलग द्विपक्षीय समझौते के तहत लागू किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि वर्तमान कानून में सूचनाओं को साझा करना शामिल नहीं है।

इससे पहले स्विट्जरलैंड, भारत और 45 अन्य देश कर सूचनाओं के स्वत: आदान प्रदान पर सहमत हुए थे। इसे वैश्विक स्तर पर बैंकिंग गोपनीयता के खिलाफ एक अहम कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन

क्या वापस आएगा काला धन?

Switzerland give secret information about black money

स्विट्जरलैंड के इस कदम से भारत के उस मुहिम को बल मिलेगा जिसके तहत वह विदेशों में जमा काले धन को वापस लाने की जद्दोजहद कर रहा है। पेरिस के ऑर्गेनाइजेश फॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (ओईसीडी) ने इस नए कर मानक का प्रस्ताव तैयार किया है।

कर सूचनाओं के नए प्रस्ताव को स्वीकार करने के संदर्भ में स्विस सरकार ने बुधवार कहा के इस मामले में उन देशों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके साथ गहरे आर्थिक और राजनीतिक ताल्लुकात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed