फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sudipt sen wants open saradha bank.

घोटाले के पैसों से बैंक खोलना चाहता था ये शख्स

Mon, 08 Sep 2014 11:23 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 08 Sep 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
sudipt sen wants open saradha bank.

घोटालों में फंसे शारदा समूह के गिरफ्तार चेयरमैन सुदिप्त सेन की योजना ‘शारदा बैंक’ खोलने की थी।

विज्ञापन


सेन 1,000 करोड़ रुपये की पूंजी के साथ बैंक लाइसेंस के लिए आवेदन करेन पर विचार कर रहा था। लेकिन पिछले साल निवेशकों द्वारा धोखाधड़ी की बात सामने लाने के बाद इस योजना पर अमल नहीं किया जा सका।

मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को वे दस्तावेज मिले हैं, जिसका उपयोग बैंक लाइसेंस के लिए आवेदन में किया जाना था।

रिजर्व बैंक ने नए बैंक लाइसेंस के बारे में फरवरी 2013 में घोषणा की थी। रिजर्व बैंक को बैंक लाइसेंस के लिए 25 आवेदन मिले, जिसमें से दो को लाइसेंस मिला।
विज्ञापन

बैंक के लाइसेंस के आवेदन की थी योजना

sudipt sen wants open saradha bank.

ईडी तथा अन्य जांच एजेंसियों द्वारा तैयार जांच नोट के अनुसार शारदा समूह के परिसरों की तलाशी के दौरान जो दस्तावेज मिले हैं, उससे यह पता चलता है कि सेन ने बैंक लाइसेंस के लिए आवेदन की योजना बनाई थी।

सूत्र के अनुसार, "इस बैंक के लिए पूंजी 1,000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती थी। कंपनियों द्वारा पोंजी योजनाओं द्वारा जुटाया गया फंड ही इसका मूल आधार था। अगर घोटाले की बात सामने नहीं आती तो समूह जरूर लाइसेंस के लिए आवेदन करता। हमें यह पता चला है कि इस बैंक का नाम ‘शारदा बैंक’ होता।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed