फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sonam will promote geeta in future

पांच साल की उम्र में याद कर लिए गीता के 700 श्लोक

Mon, 21 Sep 2015 09:06 AM IST
Updated Mon, 21 Sep 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
sonam will promote geeta in future

काशी की सोनम पटेल आतंकवादी हिंसा की आंच में झुलसती दुनिया में शांति और प्रेम का बीज बोने के लिए श्रीमद्भागवत गीता को हथियार बनाना चाहती है। वह चाहती है कि जमाने को कर्तव्यबोध कराने के लिए गीता को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।

विज्ञापन


महज पांच साल की उम्र में गीता के सात सौ श्लोक कंठस्थ करने वाली सोनम की सराहना रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में की तो उसका उत्साह और बढ़ गया। सोनम ने बीते 18 सितंबर को बनारस दौरे पर आए पीएम से डीरेका गेस्ट हाउस में मुलाकात की थी और उनको गीता के चौथे अध्याय का श्लोक सुनाया था।
विज्ञापन


सुंदरपुर मुहल्ले के निजी स्कूल के शिक्षक सदाबृज पटेल की दो संतानों में सबसे बड़ी पुत्री सोनम रविवार को तब चर्चा में आई जब ‘मन की बात’ के दौरान पीएम ने उसकी तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम उम्र में ही उसे पूरी गीता याद हो गई थी

sonam will promote geeta in future

दरअसल दो दिन पहले अपने पिता के साथ सोनम डीरेका गेस्टहाउस में पीएम से जब मिलने पहुंच थी, तब उसने अपनी वाक्पटुता और निर्भीकता से उन्हें प्रभावित किया था। सोनम के मुताबिक पीएम को जब बताया गया कि कम उम्र में ही उसे पूरी गीता याद हो गई थी, तब उन्होंने उसकी तारीफ की और कहा कि तुम्हें जो श्लोक बहुत अच्छा लगता हो उसे सुनाओ।

इसके बाद सोनम ने गीता के चौथे अध्याय का सातवां श्लोक- यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत:...सुनाया। पीएम ने इस पर उसे शाबाशी दी, फिर पढ़ाई के बारे में पूछने लगे। यूनिवर्सल एकेडमी की पांचवीं कक्षा की छात्रा सोनम को इंग्लिश में भी पूरी गीता याद है। मन की बात में पीएम ने उसका जिक्र किया तो परिवार के लोग खुशी से झूम उठे।

पीएम की सराहना के कुछ देर बाद ही सुंदरपुर इलाके में महज पांच सौ वर्ग फुट में बने उसके छोटे से मकान के सामने इस नन्हीं प्रतिभा को देखने और बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। सोनम का कहना है कि वह आने वाले समय में अपने पिता के साथ गीता प्रचार के लिए विश्व भ्रमण पर निकलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed