AAP ने चुना मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाला नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी को बीजेपी के प्रधानमंत्री पद उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को टक्कर देने वाला नेता मिल गया है।
आम आदमी पार्टी, नरेंद्र मोदी के खिलाफ मई में होने वाले लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी को मनाने की पुरजोर कोशिशों में लगी है। 78 साल के राजमोहन गांधी आप में शामिल हो चुके हैं।
शिक्षाविद् और लेखक राजमोहन गांधी, महात्मा गांधी के छोटे बेटे देवदास गांधी के बेटे हैं। राजमोहन गांधी एक तरफ जहां देश की बड़ी शख्सियत हैं, वहीं इन्हें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने का तजुर्बा भी है।
लखनऊ से लड़ सकते हैं आदर्श शास्त्री
आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी
लिस्ट भी तैयार कर ली है। अगले दो दिनों में पार्टी लिस्ट जारी भी कर देगी।
पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, दूसरी लिस्ट में दो दर्जन से ज्यादा
उम्मीदवार शामिल होंगे। दूसरी सूची में संभावित नामों में आदर्श शास्त्री का नाम है जो पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री पोते हैं। इस सूची में उद्योगपति राजीव बजाज, दिल्ली की पूर्व मंत्री राखी बिडलान और सिंगर रब्बी शेरगिल को लोकसभा आप से टिकट मिलने की संभावना है।
इनके अलावा बनारस से संजीव सिंह, जौनपुर से केपी यादव, आजमगढ़ से राजेश यादव, गाजीपुर से ब्रज भूषण दुबे, लखीमपुर से इलियास आजमी, गोंडा से मसूक उस्मानी, बस्तर से सोनी सोरी, कोटा से अशोक जैन, जूनागढ़ से अतुल भाई से झाड़ू के निशान पर ताल ठोंक सकते हैं।
ऐसा संभावना है कि आदर्श शास्त्री को आप लखनऊ सीट से लोकसभा टिकट दे सकती है। इस सीट पर बीजेपी का दबदबा रहा है। लखनऊ सीट पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का चुनाव क्षेत्र रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शास्त्री के 40 वर्षीय बेटे आदर्श ने आप में शामिल होने के लिए एप्पल की नौकरी छोड़ी है।
रब्बी शेरगिल और राखी को लोकसभा टिकट
लोकसभा चुनाव के लिए सिंगर रब्बी शेरगिल को अमृतसर से आप का टिकट मिलने की संभावना है। वहां से रब्बी क्रिकेटर से बीजेपी नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ ताल ठोंक सकते हैं।
दिल्ली की पूर्व मंत्री राखी बिडलान को उत्तरी पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा सीट से टिकट दिए जाने की संभावना है। इस सीट से फिलहाल कांग्रेस के प्रवक्ता अजय माकन सांसद हैं।
लिस्ट आने से पहले ही राखी बिडलान के नाम पर विवाद शुरू हो गया है। इसकी वजह यह है कि विधायक विनोद कुमार बिन्नी के बगावती तेवर अपनाने के बाद पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ कहा था कि आप किसी विधायक को लोक सभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने नहीं जा रही है। लेकिन राखी का नाम मीडिया में आने से कहा जा रहा है कि पार्टी एक बार फिर अपने फैसले से पलटती दिख रही है।