फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Baba Ramdev's Patanjali Products will be sold on Khadi Stores

खादी स्टोरों पर सजेगी बाबा रामदेव की दुकान?

Thu, 18 Dec 2014 05:08 PM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 05:08 PM IST
विज्ञापन
Baba Ramdev's Patanjali Products will be sold on Khadi Stores

खादी ग्रामोद्योग आयोग के स्टोरों पर जल्द ही बाबा रामदेव के पतंजलि से जुड़े उत्पाद नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा लघु उद्योग मंत्रालय पतंजलि के साथ मिलकर खादी ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट (शोध व विकास) विंग खड़ा करने पर विचार कर रहा है।

मंत्रालय में इस आशय की हलचल रामदेव के दो हफ्ते पूर्व दिए गए करीब चार घंटे के प्रस्तुतिकरण के बाद शुरू हुई है। इसी प्रस्तुतिकरण में योग गुरु ने केवीआईसी के साथ साझे में रिसर्च विंग खड़ा करने और हर संभव सलाह व सहयोग देने का प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन


केवीआईसी के इस समय देश भर में 7050 बिक्री स्टॉल हैं। प्रधानमंत्री द्वारा बीते दिनों खादी और इससे जुड़े उत्पादों के प्रति रुचि बढ़ाने की अपील के बाद केवीआईसी के उत्पादों में करीब 125 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामदेव ने दिया था प्रस्तुतीकरण

Baba Ramdev's Patanjali Products will be sold on Khadi Stores

जानकारी के अनुसार करीब दो हफ्ते पहले बाबा रामदेव ने मंत्रालय में खादी और उससे जुड़े उत्पाद पर लंबा प्रस्तुतिकरण दिया था।

मंत्रालय के उक्त अधिकारी के मुताबिक हालांकि इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है और इस पर विचार के क्रम में कई अन्य पहलुओं पर भी चर्चा हुई है। मसलन चूंकि पतंजलि पहले से ही ज्यादातर उन्हीं उत्पादों को बाजार में बेच रहा है, जो कि केवीआईसी के स्टोरों में पहले से उपलब्ध हैं।

इसलिए अगर पतंजलि को इस आशय का मौका दिया गया तो ग्रामीण स्तर से जुटाए जा रहे उन उत्पादों और इससे जुड़े रोजगार का क्या होगा, जो कि केवीआईसी पर ही आश्रित हैं। इस क्रम में एक सुझाव यह भी आया है कि पतंजलि के कुछ चुनिंदा उत्पादों को फिलहाल बिक्री स्टॉल में जगह दी जाए।

मंत्रालय के सूत्र इस संबंध में योग गुरू के केवीआईसी के लिए साझे में रिसर्च विंग स्थापित करने को बड़ा दांव मान रहे हैं। अगर यह विंग स्थापित होती है, तो उत्पादों पर फैसला इसी विंग का होगा।
चूंकि पतंजलि के पास पहले से ही यह विंग उपलब्ध है और इसके उत्पाद गुणवत्ता की दृष्टि से अन्य छोटे उद्योगों से जुड़े उत्पाद पर भारी पड़ेंगे। ऐसे में धीरे धीरे केवीआईसी के स्टॉलों में पतंजलि के उत्पाद छा जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed