फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now all passenger will get confirm train ticket

खत्म होगा वेटिंग का झंझट, अब सबको मिलेगा कन्फर्म टिकट

Fri, 19 Jun 2015 04:22 PM IST
Updated Fri, 19 Jun 2015 04:22 PM IST
विज्ञापन
now all passenger will get confirm train ticket

ट्रेनों में आने वाले दिनों में वेटिंग लिस्ट का झंझट खत्म हो जाएगा। रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली सुविधा ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म टिकट की सुविधा दी जाएगी। इन ट्रेनों का संचालन जुलाई से प्रस्तावित है।

विज्ञापन


इन ट्रेनों में टिकट कन्फर्म करने के लिए डिग्रेड करने की भी व्यवस्था रहेगी। इसके लिए रिजर्वेशन कराते समय यात्रियों को फार्म पर इसके लिए ऑप्शन देना होगा।
विज्ञापन


रेलवे यात्रियों के लिए प्रीमियम ट्रेन की जगह सुविधा ट्रेन चलाने जा रहा है। जिसमें टिकट कन्फर्म ही मिलेगा। इस ट्रेन में टिकट कन्फर्म करने के लिए नई व्यवस्था शुरू की गई है। यात्री को कन्फर्म टिकट के लिए की टिकट डिग्रेड और अपग्रेड भी की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीट कन्फर्म नहीं तो नीचे की श्रेणी में कन्फर्म टिकट

now all passenger will get confirm train ticket

इसके तहत अगर यात्री ने ट्रेन में एसी फर्स्ट क्लास में रिजर्वेशन कराया है और टिकट कन्फर्म नहीं हो पाया तो एसी सेकेंड में सीट खाली होने पर उस यात्री को एसी सेकेंड में कन्फर्म टिकट दे दिया जाएगा।

इसी प्रकार से अन्य किसी श्रेणी में सीट कन्फर्म नहीं हो पा रही है तो उसे नीचे की श्रेणी में कन्फर्म टिकट दे दी जाएगी। इसके लिए रिजर्वेशन कराते समय यात्रियों को फार्म पर ऑप्शन देना होगा। इस सुविधा की शुरुआत जुलाई से हो जाएगी।

इस प्रयोग के सफल होने पर इसे अन्य ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा। सीपीआरओ (मुख्य पब्लिक रिलेशन आफिसर, रेलवे) नीरज शर्मा ने बताया कि योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। जुलाई से इसे लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed