फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 3116

न्यूज राउंड अपः पांच क्लिक में पढ़िए जरूरी खबरें

Sun, 31 Jan 2016 06:48 PM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 3116

सिडनी में खेला गया तीसरा टी-20 मैच बेहद रोमांचक रहा, अंतिम गेंद पर सुरेश रैना के बल्ले से निकले चौके ने टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में पहली क्लीन स्विप दिला दी। अंतिम मैच में 7 विकेट से मिली जीत के साथ ही टीम इंडिया ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

विज्ञापन


आस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान शेन वाटसन (नाबाद 124) की तूफानी शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 198 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया जिसे टीम इंडिया ने अंतिम गेंद पर हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने 52 और विराट कोहली ने 50 रनों की पारियां खेली जबकि विजयी चौका लगाने वाले रैना 49 रनों पर नाबाद रहे।
विज्ञापन


इससे पहले कंगारू टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 197 रन बनाए। कप्तान वाटसन ने अपनी आतिशी पारी में 71 गेंदों में 124 रनों (10 चौके और 6 छक्के) की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जीत के साथ ही टीम इंडिया टी-20 रैंकिंग में पहले नंबर पर आ गई है। 120 अंकों के साथ भारत पहले जबकि 118 अंकों के साथ वेस्टइंडीज दूसरे नंबर पर हैं। हैरतअंगेज रूप से आस्ट्रेलिय टीम आठवें नंबर पर है। उससे नीचे 9वें नंबर पर अफगानिस्तान है।

आखिरी मैच में हारी महिला क्रिकेट टीम

News round up of day 3116

एक ओर जहां पुरुष क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्विप किया वहीं महिला क्रिकेट टीम यह कारनामा करने से चूक गई। पहले दोनों मुकाबले जीतने वाली महिलाओं की टीम इंडिया तीसरे टी-20 मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 15 रन से हार गई।

सिडनी में खेले गए सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेते हुए मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 136 रन बनाए। उसकी ओर से एलिस पैरी (नाबाद 55 रन, 41 गेंद, 4 चौके और 3 छक्के) ने बेहद शानदार पारी खेली।

जवाब में मध्य क्रम की नाकामी से भारतीय टीम 121 रन ही बना सकी। कप्तान मिताली राज 12 और वेलास्वामी वनिथा 25 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद वी कृष्णामूर्ति ने 21 रनों का योगदान दिया। महिला टीम की युवराज सिंह कही जाने वाली हरमनप्रीत सिंह कौर ने 17 गेंदों में 24 रनों (1 चौका और 2 छक्का) की तूफानी पारी खेली।

वैंकया बोले- रोहित की मौत पर तमाशा कर रही कांग्रेस

News round up of day 3116

हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमूला की मौत पर कांग्रेस द्वारा सरकार के खिलाफ खोले गए मोर्चे पर केन्द्रीय मंत्री वैंकया नायडू ने कड़ा पलटवार किया है। वैंकया ने कहा कांग्रेस एक छात्र की आत्महत्या पर तमाशा पालीटिक्स कर रही है। कांग्रेस ने अपने शासन में दलितों के लिए कभी कुछ नहीं किया।

दलितों के प्रति कांग्रेस का लंबे समय से कुशासन और विभाजनकारी रवैया रहा है और अब वह वोट बैंक की राजनीति कर रही है। कांग्रेस ने ही सामाजिक सद्भाव को खराब किया इसका ही नतीजा ही कि हैदराबाद जैसी घटना सामने आई।

वैंकया ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के दौरान एक सभा को संबोधित कर रहे थे। वैंकया ने करारा हमला करते हुए कहा, रोहित पहली घटना नहीं है कांग्रेस शासन के दौरान दस से ज्यादा छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। तब किसी के पास समय नहीं था न सोनिया के पास न राहुल के और न ही दिग्विजय सिंह के पास। कोई भी तब हैदराबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय नहीं आया। लेकिन अब अचानक सब ड्रामा करने लगे हैं।

किरण बेदी के पति का मेदांता मेडिसिटी में निधन

News round up of day 3116

बीजेपी नेता और पूर्व आईपीएस किरण बेदी के पति ब्रिज बेदी का रविवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। किरण बेदी ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ब्रिज बेदी लंबे समय से ‌बीमार चल रहे थे और मेदांता में 28 जनवरी से उनका इलाज चल रहा था। उन्हें किडनी में परेशानी थी और सांस लेने में भी दिक्कत थी।

पिछले कई दिनों से वह आईसीयू में थे और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। रविवार को 11 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार को अमृतसर में उनका अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है।

ब्रिज बेदी पंजाब के जाने पहचाने सामाजिक कार्यकर्ता थे और नशे का शिकार हुए बच्चों के सुधार के काम में लगे हुए थे। किरण बेदी से उनकी मुलाकात टेनिस कोर्ट में हुई थी। किरण और ब्रिज 9 मार्च 1972 को शादी के बंधन में बंध गए। इन दोनों की एक बेटी भी है ‌जिनका नाम साइना है।

यशवंत ने पहले की मोदी की आलोचना, बाद में मुकरे

News round up of day 3116

भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सिन्हा ने भाजपा सरकार की तुलना पूर्व के इंदिरा गांधी सरकार से करते हुए कहा कि इनका (भाजपा) का भी वही हाल होगा जो इमरजेंसी के बाद कांग्रेस का हुआ था।

यशवंत गोवा में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भारत की जनता खुद का ख्याल रखना जानती है और उनको सबक सिखाना भी जानती है जो बातचीत में विश्वास नहीं रखते। बस आप अगले चुनाव का इंतजार करिए।

उन्होंने कहा हम सब जानते हैं कि इमरजेंसी के बाद जनता ने कैसे इंदिरा गांधी सरकार को सबक सिखाया था। जब 1977 में कांग्रेस की सरकार सत्ता से बाहर हो हुई थी तो इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यही था कि वो किसी को बोलने नहीं देती थी। हालांकि, बाद में यशवंत अपने बयान से पलट गए। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया।

मोदी ने साल में पहली बार की मन की बात

News round up of day 3116

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से एक बार फिर अपने 'मन की बात' की। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर उनको याद किया। उन्होंने कहा कि गांधी ने देश को जोड़ने का काम किया। 30 जनवरी को जब बापू को याद करते हैं तो यह हमें एक सूत्र में पिरोने का काम करता है।

मोदी ने कहा किसी भी महापुरूष को श्रद्धांजलि देना हमारे स्वभाव में होना चाहिए। उन्होंने आधुनिक जमाने में खादी के प्रयोग और उसके प्रति युवाओं की बढ़ रही रूचि को जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह खादी के उत्पादकों की लिए बड़ी उपलब्धि है जिन्होंने खादी को इस प्रकार से विकसित किया जिससे की युवाओं को यह पसंद आए।

उन्होंने बेटियों का जिक्र करते हुए हरियाणा और गुजरात में बेटियों को दिए जाने वाले सम्मान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के एक स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सबसे ज्यादा पढ़ी लड़की का ध्वजारोहण के लिए चुनाव किया। यह बेटियों को दिए जाने वाले सम्मान को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed