फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Muzaffarnagar: husband made pressure for conversion.

मुस्लिम महिला ने लगाया जबरन हिंदू बनाने का आरोप

Tue, 09 Sep 2014 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 09 Sep 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: husband made pressure for conversion.

मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खालापार निवासी महिला ने शौहर पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और विरोध करने पर मारपीट, कुकर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने फिलहाल मारपीट और कुकर्म के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर शौहर को जेल भेज दिया है। धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के खालापार निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 15 जून 2014 को खतौली के शराफत कॉलोनी निवासी अजहर उर्फ अजय पुत्र भोपाल सिंह से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता का कहना है कि शादी के बाद उसे पति के हिंदू और पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली, लेकिन वह चुप रही।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Muzaffarnagar: husband made pressure for conversion.

आरोप है कि कुछ समय बाद शौहर उस पर जबरन धर्म परिवर्तन कर देवी-देवताओं की पूजा-पाठ करने का दबाव बनाने लगा। इसका विरोध करने पर शौहर ने शराफत कॉलोनी निवासी परिचित से संबंध बनाने का भी दबाव बनाया। इस पर वह 30 अगस्त को अपने मायके खालापार में आ गई।

आरोप है कि शनिवार को शौहर शराफत कॉलोनी निवासी मुनाजरा पत्नी डॉ. मोहरर्म अली के साथ मायके में आया। यहां उसने पत्नी को घर जाने के लिए मनाने की कोशिश की।

इंकार करने पर शौहर ने मुनाजरा के सहयोग से पत्नी के साथ उसी के घर में दिन में ही जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी और धमकी देते हुए फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपी शौहर अजहर और मुनाजरा के खिलाफ मारपीट और कुकर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अजहर को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई प्रमोद पंवार का कहना है कि फिलहाल अजहर उर्फ अजय को मारपीट और कुकर्म के प्रयास के आरोप में जेल भेजा गया है। धर्म परिवर्तन और पूजा-पाठ का दबाव बनाने के आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed