फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   MNS wiil support Modi for PM post

मोदी का समर्थन करेगी एमएनएसः राज ठाकरे

Sun, 09 Mar 2014 05:51 PM IST
Updated Sun, 09 Mar 2014 05:51 PM IST
विज्ञापन
MNS wiil support Modi for PM post

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के समर्थन का ऐलान किया है। हालांकि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले इस तरह की ख़बरें आई थीं कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने राज ठाकरे से मुलाकात की थी। नितिन गडकरी ने राज ठाकरे से मुलाकात में अनुरोध किया था कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव न लड़े ताकि कांग्रेस विरोधी वोटों का बंटवारा रोका जा सके।
विज्ञापन


इसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि शायद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना लोकसभा चुनाव न लड़े।

'मोदी बनें देश का पीएम'

MNS wiil support Modi for PM post
राज ठाकरे ने पार्टी के आठवें स्थापना दिवस पर मुंबई में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "हम लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। चुनाव में हम पार्टी की ताकत दिखाएंगे। हम प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे। मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए।"


भाजपा ने भी राज ठाकरे के इस कदम का स्वागत किया है। हालांकि राज ठाकरे की पार्टी के चुनाव लड़ने से कांग्रेस विरोधी वोटों के बंटवारे से इनकार नहीं किया जा सकता।

एमएनएस ने महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव लड़ा था और उसने शिवसेना के उम्मीदवारों को नुकसान पहुंचाया था।

सात उम्मीदवारों के नामों का एलान

MNS wiil support Modi for PM post

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक राज ठाकरे ने अपनी पार्टी के सात उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। राज ठाकरे के करीबी समझे जाने वाले बाला नांदगांवकर मुंबई दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे, आदित्य शिरोड़कर मुंबई दक्षिण मध्य से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। वहीं निर्देशक-अभिनेता महेश मांजरेकर मुंबई उत्तर-पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे।

एमएनएस ने कल्याण-डोंबिवली से राजू पाटिल, शिरूर से अशोक खंडेभराड, नासिक से डॉक्टर प्रदीप पवार और पुणे से दीपक पाइगुडे को उम्मीदवार बनाया है।

पीटीआई के मुताबिक राज ठाकरे ने ये भी कहा है कि वो जल्द ही अपनी पहली जनसभा की जानकारी देंगे, जहां वो बीते कुछ दिनों में हुई आलोचना का जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed