Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Minimum monthly salary could be hiked to Rs15,000, minimum wage in india.

अब 15000 रुपए होगी कम से कम सैलरी

Tue, 30 Dec 2014 10:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 30 Dec 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
Minimum monthly salary could be hiked to Rs15,000, minimum wage in india.

देश की विभिन्न प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए नए साल 2015 में बड़ा तोहफा मिल सकता है। केंद्र सरकार सभी प्राइवेट संस्थानों के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 15000 रुपए प्रति माह कर सकती है।

विज्ञापन


इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मोदी सरकार अब कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन दोगुना यानी 8 हजार से 15 हजार प्रति माह करने का विचार कर रही है। इस संबंध में श्रम मंत्रालय ने रविवार को राज्य सरकार के अधिकारियों से मीटिंग कर न्यूनतम वेतन बढ़ाने का संकेत दिया है।
विज्ञापन


मीटिंग में श्रम एवं कार्मिक मंत्रालय ने कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 में जरूरी संशोधन के लिए भी संकेत दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मंत्रियों का एक समूह पहले से ही कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने के लिए काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

न्यूनतम वेतन कानून में होगा सुधार

Minimum monthly salary could be hiked to Rs15,000, minimum wage in india.

रिपोर्ट के अनुसार, अतिरिक्त श्रम सचिव अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी अध‌िनियम संशोधन कर कुछ ऐसे नियम जोड़े जाएंगे जिससे कि राज्य सरकारें भी वेतन बढ़ाने के लिए बने नए कानून का पालन कर सकें।

सिन्हा ने कहा कि ऐसा देखा गया है कि केंद्र सरकार कुछ दिशा-निर्देशों का पालन करने में राज्य सरकारें इधर-उधर करती हैं।

वहीं केंद्र सरकार के अन्य अधिकारी ने भी वेतन बढ़ाने की बात को सही ठहराया है और कानून में जरूरी संशोधन कर न्यूनतम वेतन बढ़ाए जाने की संभावनाओं की पुष्टि की है।

हालांकि उद्योगों से जुड़े कुछ लेबर एक्सपर्ट इस प्रकार की खबरों से खुश नहीं हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सेलरी बढ़ाने के लिए कानून में संशोधन सरकार के लिए संभव नहीं होगा। और सरकार अगर ऐसा करती भी है तो उसके लिए नई चुनौतियां खड़ी होंगी।

गौरतलब है कि इससे पहले मोदी सरकार ने श्रम कानूनों को आसान बनाकर उद्योगपतियों को राहत दी थी, लेकिन अगर सरकार अब कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ाती है तो काफी हद तक देश से गरीबी हटाने में मदद मिलेगी।

वर्तमान में अभी न्यूनतम मजदूरी अभी राज्यों में अलग-अलग है। कहां-कितनी सैलरी मिलती है ये पढ़ें अगली स्लाइड में।

ये रही वर्तमान में मिलने वाली सैलरी

Minimum monthly salary could be hiked to Rs15,000, minimum wage in india.

देश की राजधानी दिल्ली में वर्तमान की न्यूनतम मजदूरी कर्मचारियों की क्षमता और कार्यकुशलता के अनुसार अलग-अलग है। दिल्ली सरकार की वेबसाईट के अनुसार न्यूनतम मजदूरी की दर इस प्रकार है-

अकुशल- 8554 रुपए है जिसमें 78 रुपए मंहगाई भत्ता के साथ 8632 रुपए प्रतिमाह दिए जाते हैं। इस सैलरी के हिसाब से एक दिन में 332 रुपए मिलने की व्यवस्‍था है।

अर्धकुशल- अर्धकुशल कर्मचारियों का वेतन 9438 रुपए है जिसमें 104 रुपए का मंहगाई भत्ता अलग से है।

वहीं कुशल- कर्मचारी के लिए 10478 रुपए दिए जाते हैं जिसमें महंगाई भत्ता भ जुड़ा होता है।

गौरतलब यह भी है कि हरियाणा और उत्तर-प्रदेश जैसे राज्यों की अपेक्षा दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी कुछ बेहतर दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed