महिला ने की पूजा, परंपरा टूटने पर बवाल
महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में शनिवार को एक महिला द्वारा पूजा किए जाने पर खासा हंगामा हो गया। यहां बीते 400 साल से इस मंदिर में महिला ने पूजा नहीं की थी।
वहीं एक महिला द्वारा शनि पर तेल चढ़ाए जाने और पूजा किए जाने के बाद लोगों ने उसका विरोध किया और आस-पास की सारी दुकानें भी बंद कर दीं।
इतना ही आस-पास के गांव के लोगों ने निषेध सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर के ट्रस्ट के खिलाफ भी गुस्सा जताया गया। वहीं महिला द्वारा पूजा किए जाने के बाद मंदिर शुद्धिकरण किया गया। ( सीसीटीवी फुटेज की फोटो)
ट्रस्ट ने दी सफाई
इस मामले पर मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि हम परंपरा नहीं बदल सकते और न यह
बीते 400 सालों से यही चला आ रहा है। इस मामले के बढ़ने पर सामाजिक
कार्यकर्ता मधु किश्वर का कहना है कि ये कोई सरकारी मंदिर नहीं है और हमें
भारत की सांस्कृतिक विविधिता को समझना होगा। अगर आपको पूजा करना है तो आप
कहीं और भी कर सकते हैं।
वहीं इस मामले पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
(एनसीपी) का कहना है कि इस तरह की रोक नहीं लगाई जानी चाहिए और यहां
महिलाओं का प्रवेश होना चाहिए।
मंदिर के ट्रस्टी सांईराम ने पूरे मामले पर सफाई दी कि हम महिलाओं का सम्मान करते हैं, साथ ही साथ उस महिला की भावना का भी सम्मान करते हैं जिसने वहां जाकर पूजा की लेकिन हमें परंपरा का सम्मान भी करना होगा जिसे हम बदल नहीं सकते।