फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal most unimpressive indian politician, says pakistan media

पाक मीडिया को इम्प्रेस नहीं कर पाए केजरी

Mon, 03 Feb 2014 01:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 03 Feb 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
kejriwal most unimpressive indian politician, says pakistan media

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहले राजधानी को अपना दीवाना बनाया और फिर लोकसभा चुनावों के लिए ताल ठोक कर देश भर में छाने के ख्वाब बुन डाले।

विज्ञापन


शुरुआत में ऐसी खबरें भी आईं कि आम आदमी पार्टी की कामयाबी से सबक लेकर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी कुछ लोग इसी तरह का आंदोलन और राजनीतिक दल खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन जब हाल में पाकिस्तानी मीडिया ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से मुलाकात की, तो कुछ प्रभावित नजर आए। लेकिन पाक मीडिया के एक तबके का मानना है कि केजरीवाल में कोई खास दम नहीं है, क्योंकि वह प्रभावित नेता के रूप में नहीं दिखते।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकलुभावन राजनीति वाले नेता

kejriwal most unimpressive indian politician, says pakistan media

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल में पाकिस्तानी पत्रकारों से बातचीत की, जिसके बाद वहां की मीडिया ने इस पर मिश्रित प्रतिक्रिया दी है। एक दैनिक अखबार ने रविवार को उन्हें 'सबसे गैर-प्रभावी' भारतीय नेता करार दिया।

हालांकि, एक अन्य अखबार ने केजरीवाल की सादगी की तारीफ भी की। आम आदमी पार्टी के नेता की आलोचना और तारीफ, दोनों करते हुए न्यूज डेली अखबार ने लिखा है, "एक और 'इंडिया शाइनिंग' के ख्वाब के साथ भारत का नया शूटिंग स्टार देश का सबसे अप्रभावी नेता नजर आता है, लेकिन उसका एजेंडा काफी प्रभावित करता है।"

इसमें कहा गया है कि 'केजरीवाल मफलर' पहनने वाले आम आदमी पार्टी के नेता 'लोकलुभावन राजनीति के मिशन' के साथ आगे बढ़ रही है। जाहिर है, पाकिस्तानी मीडिया दिल्ली में उनकी जीत से हैरान भी है।

भारत-पाक रिश्तों पर कुछ नहीं बोला

kejriwal most unimpressive indian politician, says pakistan media

अरविंद केजरीवाल ने बीते हफ्ते दिल्ली में पाकिस्तानी मीडिया के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। जब मीडिया की तरफ से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "मैं पहले कभी पाकिस्तान नहीं गया हूं। मैंने पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्तों का अध्ययन भी नहीं किया है।"

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "लेकिन मैं चाहता हूं कि भारत के दुनिया के सभी मुल्कों के साथ दोस्ताना संबंध हों।" लेकिन मीडिया ने जब एक बार फिर उन्हें भारत-पाक रिश्तों पर ही बोलने के लिए कहा।

इस बार दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, "अगर मैं ईमानदारी से अपनी बात कहूं, तो यह बात मेरे दायरे से बाहर है। आपको इस बारे में केंद्र सरकार से सवाल करना चाहिए।"

तैयार नहीं थे केजरीवालः पाक मीडिया

kejriwal most unimpressive indian politician, says pakistan media

आम तौर पर अरविंद केजरीवाल की आलोचना करने वाले पाकिस्तान के अखबार द न्यूज ने कहा, "अगर यह कहा जाए कि वह (केजरीवाल) विदेशी पत्रकारों से मिलने के लिए तैयारी नहीं करके आए थे, तो यह कहना गलत नहीं होगा। यह हैरत की बात है कि नौकरशाह बनने के लिए उन्होंने पढ़ाई की, लेकिन उन्हें शायद ही याद हो‌ कि नक्‍शे में पाकिस्तान कहां आता है।"

कांग्रेस से समर्थन मिलने पर केजरीवाल ने कहा, "उन्होंने हमें फंसाने के लिए ऐसा किया था और अब खुद फंस गए हैं।" द डॉन के मुताबिक पाकिस्तानी पत्रकारों ने उन्हें आम आदमी पार्टी की कामयाबी पर बधाई दी।

इस पर उन्होंने कहा, "सब अल्लाह का शुक्र है। हम तो बहुत छोटे लोग हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed