फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kalyan singh praise modi's wave

'चुनावों तक आंधी में बदल जाएगी मोदी की लहर'

Wed, 19 Feb 2014 11:00 AM IST
Updated Wed, 19 Feb 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
Kalyan singh praise modi's wave

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने नरेंद्र मोदी को देश का अगला प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि अगला बजट एनडीए की सरकार प्रस्तुत करेगी। उन्होंने कहा कि इन दिनों देश में मोदी की लहर है। चुनाव तक यह आंधी में तब्दील हो जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने 2014 के आम चुनाव को भारतीय राजनीति का टर्निंग प्वाइंट बताया। साथ ही कल्याण सिंह ने कहा कि सपा, बसपा की तुष्टिकरण नीतियां पिछड़े वर्ग के लिए घातक हैं।
विज्ञापन


यदि मजहब के आधार पर नौकरियों में 15 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया, तो आरक्षित वर्ग खासकर पिछड़ों का हक छिनेगा, क्योंकि संविधान में 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण की व्यवस्था ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म आधार‌ित आरक्षण गलत

Kalyan singh praise modi's wave

शांती नगर आवास पर मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा धर्म आधारित आरक्षण की विरोधी है। संविधान में मजहब आधारित आरक्षण की व्यवस्था नहीं है।

साथ ही पिछड़े मुस्लिमों को मंडल कमीशन की सिफारिशों का लाभ अन्य पिछड़ों की भांति मिल रहा है।

उन्होंने केंद्रीय अंतरिम बजट को यूपीए सरकार का विदाई बजट एवं आंकड़ों की बाजीगरी करार दिया। बोले, इसमें गरीब, किसान, मजदूर व आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है। कमरतोड़ महंगाई की रोकथाम एवं कृषि निवेश के कोई प्रयास तक नहीं हैं।

वन रैंक, वन पेंशन स्वागत योग्य

Kalyan singh praise modi's wave

हां, वन रैंक, वन पेंशन योजना अवश्य स्वागत योग्य है। जिले के लिए रेल विस्तार को अपनी प्राथमिकता बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वे के साथ ही विस्तार के लिए प्रभावी पहल जारी रहेगी।

वहीं ह‌िमाचल के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने कहा था क‌ि केंद्र सरकार ने नरेंद्र मोदी के दवाब में ये फैसला ल‌िया है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पदाधिकारी पूर्ववत जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में अपने पदों पर कार्य करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed