फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   in rahul's amethi, rashtriya rashtrawadi party attacks team kejriwal

अमेठी में पोस्टरः 'क्या राष्ट्रद्रोही अब देश चलाएंगे?'

Sat, 11 Jan 2014 01:02 PM IST
ब्यूरो, टीम डिजिटल/सुल्तानपुर, अमर उजाला
ब्यूरो, टीम डिजिटल/सुल्तानपुर, अमर उजाला Updated Sat, 11 Jan 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
in rahul's amethi, rashtriya rashtrawadi party attacks team kejriwal

दिल्ली के चुनावों में जीत का परचम फहराने वाली आम आदमी पार्टी अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगी है और दूसरी तरफ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 'किले' अमेठी में टीम केजरीवाल पर निशाना साधने वाले राष्ट्रद्रोही वाले पोस्टर और होर्डिंग लगा दिए गए हैं।

विज्ञापन


इन होर्डिंग में निशाना टीम केजरीवाल पर साधा गया है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और कुमार विश्वास की तस्वीरें छापकर उन्हें काट दिया गया है। इनके ऊपर लिखा गया है राष्ट्रद्रोही।
विज्ञापन


होर्डिंग में इन तस्वीरों के बराबर में सवाल किया गया है, "क्या राष्ट्रद्रोही अब देश चलाएंगे?" जाहिर है, अमेठी में पांव पसारने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी की आमद ने वहां के स्थानीय नेताओं को हमला बोलने का मौका भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम केजरीवाल पर तिरंगा जलाने का इल्जाम?

in rahul's amethi, rashtriya rashtrawadi party attacks team kejriwal

हालांकि, यह होर्डिंग आम आदमी पार्टी की प्रतिद्वंद्वी भाजपा या कांग्रेस ने नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी ने लगाए हैं। इन पर पार्टी के अध्यक्ष प्रताप चंद्रा और प्रवक्ता विजय कुमार पाण्डेय की तस्वीरें भी लगी हैं। पार्टी का स्लोगन लिखा है, "धर्मवाद न जातिवाद, अब राष्ट्रवाद।"

होर्डिंग में आम आदमी पार्टी के तीनों प्रमुख नेताओं की तस्वीरों के नीचे और फोटोग्राफ भी दिए गए हैं। इनके नीचे लिखा है, "राष्ट्रध्वज को शव चिता में जलाते हुए राष्ट्रद्रोही गण।"

इसके अलावा यह भी बताया गया है कि इस मामले से जुड़ी एफआईआर कहां दर्ज कराई गई है। इसमें लिखा है, "एफआईआर लखनऊ के आशियाना थाने में दर्ज है।"

शहर में जगह-जगह लगे होर्डिंग!

in rahul's amethi, rashtriya rashtrawadi party attacks team kejriwal

यूं तो 1977 में संजय गांधी के उदय के बाद से अब तक अमेठी ने बहुत से सियासी उलट-फेर देखे हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, मेनका गांधी, बसपा के संस्थापक कांशीराम, राजमोहन गांधी समेत कई लोग यहां चुनाव मैदान में उतरे। चुनाव नतीजों के बाद वापस भी लौट गए।

लेकिन आम आदमी पार्टी के उदय के बाद पहली बार अमेठी का सियासी परिदृश्य बेहद निचले स्तर का दिख रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लडऩे और 12 जनवरी को प्रस्तावित रैली की घोषणा के बाद संसदीय क्षेत्र के जगदीशपुर, मुसाफिरखाना आदि स्थानों पर लगे होर्डिंग्स इसकी बानगी हैं।

राष्ट्रवादी पार्टी की ओर से रातों-रात लगाई इन होर्डिंग्स में अरविंद केजरीवाल समेत उनके साथियों को राष्ट्रद्रोही करार दिया गया है। फिलहाल तो लोकसभा चुनाव से पहले यह कड़वी शुरुआत अंजाम के और घृणित मुकाम तक पहुंचने का संकेत दे रही है।

दिल्ली में भी उठा था मामला!

in rahul's amethi, rashtriya rashtrawadi party attacks team kejriwal

दिल्ली में बीते दिनों हुए एक प्रदर्शन में कुछ लोगों ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया था।

इन लोगों का कहना था कि आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता संतोष कोली की मौत के बाद पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया। यह राष्ट्रध्वज का अपमान है और सिसोदिया के खिलाफ कदम उठाए जाने चाहिए।

प्रदर्शनकारी मनीष सिसोदिया की तस्वीर पर काला काटा लगा रहे थे। इसेक अलावा उन्होंने पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज के नेता डॉक्टर बिनायक सेन पर भी आरोप लगाए। उनका कहना था कि जमानत पर रिहा बिनायक सेन नक्सलियों के हिमायती होने के अलावा आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं।

राजनीति का अखाड़ा बनी अमेठी!

in rahul's amethi, rashtriya rashtrawadi party attacks team kejriwal

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का लोकसभा क्षेत्र अमेठी इन दिनों दिलचस्पी का केंद्र बना हुआ है। आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के इसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। वह रविवार को वहां रैली भी करने जा रहे हैं।

इससे पहले खबर आई थी कि राहुल गांधी 10 जनवरी को अमेठी जाएंगे, जहां उन्हें बैंक शाखाओं का उद्घाटन और रैली को संबोधित करना था। 11 जनवरी को प्रियंका गांधी को भी उनसे जुड़ना था।

हालांकि, यह दौरा रद्द कर दिया गया और इसकी वजह यह बताई गई कि जिस मैदान में राहुल गांधी की रैली होनी थी, वह गीला है और इस कारण से कार्यक्रम टाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed