फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   family drama of mulayam in saifai mahotsav

सैफई महोत्सव: यादव खानदान का फैमिली ड्रामा

Fri, 27 Dec 2013 07:56 PM IST
Updated Fri, 27 Dec 2013 07:56 PM IST
विज्ञापन
family drama of mulayam in saifai mahotsav

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के गढ़ इटावा में गुरुवार को सैफई महोत्सव का शानदार आगाज हुआ। इस महोत्सव में पहले दिन सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव अपने पूरे कुनबे के साथ मौजूद रहे। भाजपा ने सैफई महोत्सव की आलोचना करते हुए कहा है कि सरकारी खर्च पर मुलायम का कुनबा जश्न मना रहा है।

विज्ञापन


महोत्सव में पहले दिन का माहौल उत्सव का कम, मुलायम फैमिली के राजनीतिक ड्रामे का ज्यादा रहा। इस मौके पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव; सबने राजनीतिक बयान दिए।
विज्ञापन


आगे स्लाइड्स पर क्लिक करके पढ़ें, कैसा रहा यादव खानदान का यह फैमिली ड्रामा-

यादव नं 1- मुलायम सिंह यादव

family drama of mulayam in saifai mahotsav

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मोदी को सिर्फ सपा ही रोक सकती है। महंगाई और भ्रष्टाचार देश के सामने दो बड़ी समस्याएं हैं। महंगाई रोकने की केंद्र सरकार में हिम्मत नहीं है। आज देश की 65 करोड़ आबादी महंगाई, भ्रष्टाचार से परेशान है और 65 फीसदी लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं। सपा की सरकार दिल्ली में आए बिना देश से महंगाई और भ्रष्टाचार नहीं जाएगा।

मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ‘फोदी’ उत्तर प्रदेश में टिकने वाले नहीं हैं। समाजवादी पार्टी ही है जो मोदी से मुकाबला कर सकती है। सपा के कुछ उसूलों की वजह से ही आज तीनों पार्टिंयां मुखालफत कर रही हैं।

नेताजी बोले, 'मोदी के दंश से बचना है'

family drama of mulayam in saifai mahotsav

मुलायम ने कहा कि कुछ अपने लोग भी मेरे खिलाफ बोलते हैं। मैं समझता हूं कि मेरे खिलाफ बोलने वाले लोग मोदी के पक्ष में हैं। कार्यकर्ताओं और जनता की ओर से इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का साथ देने के लिए बहुत सारे लोग आपकी आलोचना करेंगे, लेकिन मोदी के दंश से बचना है तो ये आलोचना भी सहनी होगी। समाजवादी सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने दो साल के अंदर सभी चुनावी वायदे पूरे किए। किसी राज्य में गरीबों को ऐसी सुविधाएं नहीं जो उत्तर प्रदेश में हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं पर तंज कसा कि नेताओं को अब कुछ शौक चढ़ रहे हैं। वे गरीबों से दूर भाग रहे हैं। गरीबों को सुनने का उनके पास वक्त नहीं। युवाओं से अपील की कि समाजवादी विचारधारा को पढ़ें और समझें। वे देश का भविष्य बदल सकते हैं। डा. लोहिया के समाजवाद के पक्ष में अब कई अन्य देश भी आ गए। अमेरिका जैसा पूंजीवादी देश भी समाजवाद की बात करता है।

विज्ञापन

यादव नं 2- शिवपाल सिंह यादव

family drama of mulayam in saifai mahotsav

लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव का लहजा भी जरा तल्ख रहा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में कुछ स्वार्थी और घुसपैठिए आ गए हैं। ऐसे लोग पार्टी को बदनाम कर रहे हैं। इन्हीं लोगों की वजह से ही पार्टी का नुकसान हो रहा है।

कार्यकर्ताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। हमारे युवा सीएम बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। सभी चुनावी वायदे पूरे किए गए। देश में किसी भी सरकार ने ऐसा नहीं किया। आने वाले लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

यादव नं 3- रामगोपाल यादव

family drama of mulayam in saifai mahotsav

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भी मंच से तेवर दिखाए। पार्टी की बदनामी का कारण बन रहे कार्यकर्ताओं और नेताओं पर गुस्सा जाहिर करते हुए कि सत्ता के नशे में चूर मत हो। गरीबों की जमीन, उनके मकान कब्जाने बंद कर दो।

सड़कों पर गुंडई करने वालों की समाजवादी पार्टी में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के मुखिया ने गुंडों पर कार्रवाई करना शुरू भी कर दिया है। कुछेक जिलों में इसके उदाहरण सामने आ रहे होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर इशारा कर कहाकि जब तक गुंडई बंद नहीं होगी तब तक प्रदेश का कितना भी विकास करा लिया जाए, अगली सरकार बनाना मुश्किल होगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए कहाकि जिस तरह से गुंडों और माफिया के खिलाफ लखनऊ में कार्रवाई की गई है, उसी तरह से प्रदेश के हर जिले में कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि पब्लिक को राहत मिल सके। जो अफसर नेता के भय से गुंडों पर, जमीन कब्जाने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रहे, उन्हें जिले में रहने का कोई हक नहीं। ऐसे अफसरों पर भी सख्त कार्रवाई हो। हर जिले में लाल बत्ती का दुरुपयोग हो रहा है। अफसर इसे रोकने में नाकाम हैं।

यादव नं 4- अखिलेश यादव

family drama of mulayam in saifai mahotsav

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बोले, सरकार पर लगातार उंगलियां उठ रही हैं। उन्होंने कहा कि जरा सी भी गड़बड़ी पर सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। विधायक और सांसद ठीक से काम करें तो हालात बेहतर बने रह सकते हैं। जिन्होंने सरकार बनवाई है, वे सरकार चलाने में भी मदद करें।

मुख्यमंत्री ने सपा के शीर्ष नेताओं और अफसरों के सामने कहा कि चुने गए विधायकों के क्षेत्र में ज्यादा थाने नहीं आते। विधायक अपने क्षेत्र में घूमकर ये पता लगा सकता है कि कौन गड़बड़ी कर रहा है। कहां पर पब्लिक की बात नहीं सुनी जाती है।

'सरकारी खर्च पर मुलायम के कुनबे का जश्न'

family drama of mulayam in saifai mahotsav

भारतीय जनता पार्टी ने सपा के ऊपर सरकारी खर्च पर जश्न मनाने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता डा. चंद्रमोहन ने गुरुवार को यहां कहा कि बदहाल कानून-व्यवस्था के चलते सूबे में आए दिन किसी न किसी की जान जा रही है।

पर, उनके आंसू पोछने के बजाय सपा सरकार और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का कुनबा सैफई में जश्न मना रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सैफई में स्विमिंग पूल के निर्माण को लेकर आईएएस शैलेष कुमार सिंह के निलंबन के पीछे राजनीतिक साजिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed