फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress will spend 500 crore on rahul gandhi branding

राहुल पर 500 करोड़ खर्च करेगी कांग्रेस!

Tue, 07 Jan 2014 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Jan 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
congress will spend 500 crore on rahul gandhi branding

कांग्रेस भले खुली जुबान से न कह रही हो कि आगामी चुनाव में उसका चेहरा कौन होगा, लेकिन यह लगभग साफ हो गया है कि उसकी लाज बचाने का जिम्मा राहुल गांधी के हाथों में होगा।

विज्ञापन


लेकिन चुनौती कम नहीं है। नरेंद्र मोदी पहले से मजबूत दिख रहे थे और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने मुश्किल दोगुनी कर दी है। ऐसे में राहुल गांधी का लाव-लश्कर मजबूत करने की कोशिश शुरू हो गई है।
विज्ञापन


कभी-कभी एंग्री यंग मैन बनने वाले राहुल गांधी की इमेज को लेकर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। आइए जानें कि कांग्रेस ने अपने युवराज को शहंशाह बनाने के लिए क्या तैयारियां की हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया में छाएंगे राहुल गांधी!

congress will spend 500 crore on rahul gandhi branding

अगर अगले महीने से आपको कांग्रेस उपाध्यक्ष और दूसरे नंबर के नेता राहुल गांधी प्रिंट, डिजिटल और टेलीविजन मीडिया में कुछ ज्यादा दिखाई देने लगे, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले दिग्गज जापानी एडवरटाइजिंग और पब्लिक रिलेशंस कंपनी देंत्सु इंडिया 'आम आदमी के सशक्तिकरण' की अवधारणा को लेकर एक बड़ा कैम्पेन तैयार कर रहे हैं।

इस प्रचार अभियान में राहुल गांधी को एक ऐसे नौजवान और उत्साहित नेता के रूप में पेश किया जाएगा जो आम आदमी की आकांक्षाओं को पूरा करने में दमखम रखते हैं।

500 करोड़ का खर्चा!

congress will spend 500 crore on rahul gandhi branding

इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस स्पीड पकड़ना चाहती है। पब्लिक रिलेशन कंपनी बर्सन-मार्सटेलर को सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को लेकर प्रचार अभियान छेड़ने का जिम्मा सौंपा गया है।

एचटी के मुताबिक देंत्सु इंडिया और जेडब्‍ल्यूटी के साथ जाने का अंतिम फैसला करने वाले राहुल गांधी ने ही किया है। दोनों कंपनियां चुनावों के लिए 500 करोड़ रुपए के एडवरटाइजिंग कॉन्ट्रैक्ट संभालेंगी और वह प्रचार के डिजाइन में निजी दिलचस्पी ले रहे हैं।

देंत्सु के ए‌क एग्जिक्यूटिव ने बताया, "चुनिंदा प्रोफेशनल की ‌टीम प्रोजेक्ट पर काम कर रही है और राहुल गांधी उन पर आधारित शॉर्ट फिल्‍म और प्रिंट ऐड तैयार को लेकर गहन दिलचस्पी‌ दिखा रहे हैं।"

जपेंगे आम आदमी की माला!

congress will spend 500 crore on rahul gandhi branding

कांग्रेस से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि जीडीपी ग्रोथ, महंगाई दर और रोजगार सृजन जैसे आर्थिक मुद्दों के अलावा इस कैम्पेन में भ्रष्टाचार के मुद्दे को भी उठाया जाएगा। इसके अलावा इस मुद्दे पर राहुल गांधी के मजबूत रुख को भी रेखांकित किया जा रहा है।

विज्ञापन एजेंसियों को आम आदमी जुमले का इस्तेमाल सजगता से करने के लिए कहा गया है। यह जुमला गढ़ा कांग्रेस ने था, लेकिन आम आदमी पार्टी से करीबी रूप से जुड़ गया है।

देंत्सु इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। देंत्सु इंडिया के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन रोहित ओहरी ने कहा, "हम इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।"

नेता चुप, एजेंसी तैयार!

congress will spend 500 crore on rahul gandhi branding

कांग्रेस ने राहुल गांधी की इमेज को चमकाने के लिए जिस कंपनी बर्सन-मार्सटेलर को नियुक्त किया है, वह उनका ट्विटर एकाउंट और फेसबुक पेज संभालेगी।

वह उनकी रैलियों की तस्वीरें अपलोड करेगी, स्टेटस मैसेज अपलोड करेगी, ताकि दिलचस्प बहस को जन्म दिया जा सके। इसके अलावा सोशल मीडिया पर बेहतर विजिबिलिटी के लिए रोजमर्रा का घटनाक्रम ट्वीट के जरिए बताया जाएगा।

कंपनी की संस्‍थापक प्रेमा सागर ने कहा, "हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि बार्सन-मार्सटेलर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को सलाह-मशविरा देने के लिए नियुक्‍त किया गया है।" कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने पूरे मामले पर टिप्पणी नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed