फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bhagwan notice to shivraj government

भगवान ने दिया शिवराज सरकार को नोटिस!

Tue, 14 Jan 2014 11:25 AM IST
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 14 Jan 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
bhagwan notice to shivraj government

अक्षय कुमार की एक फिल्म ‘ओ माई गॉड’ में परेश रावल ने अदालत में ईश्वर के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी थी, यहां ईश्वर ने नगर निगम और मध्य प्रदेश सरकार को कानूनी नोटिस दिया है। गंदगी के कारण ईश्वर खतरे में महसूस करने लगा है।

विज्ञापन


महावीर स्वामी उर्फ वर्धमान पिता सिद्धार्थ जाति जैन व्यवसाय तीर्थंकर यानी भगवान निवासी सिद्धलोक ने गंदगी से तंग आकर खंडवा के नगर निगम, जिला कलेक्टर और मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को नोटिस दे ही डाला।
विज्ञापन


नगर निगम की उपेक्षा के कारण अहिंसा के सिद्धांत और खुद ईश्वर का अस्तित्व खतरे में आ गया है।

ईश्वर को पीड़ा

bhagwan notice to shivraj government

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी ने खुद एक पक्षकार के रूप में यह कार्रवाई की है।

यह मामला खंडवा शहर के बीच स्थित महावीर उद्यान से जुड़ा है। इस पार्कर में महावीर स्वामी के ढाई हजारवें निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में 1973 में जय स्तम्भ की स्थापना की गई थी।

इस पर जैन धर्म के मन्त्र और सुवाक्य लिखे हुए थे। मौजूदा हालात में ये स्तम्भ और उद्यान दोनों ही घोर उपेक्षा का शिकार हैं।

शौचालय के कारण यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। विज्ञापनों के होर्डिंग्स तने हुए हैं। ऐसी परिस्थितियां देखकर भगवान को भारी पीड़ा हो रही है। वे कुंठा से ग्रसित हो रहे है।

भगवान की पीड़ा देखकर जैन धर्म की एक महिला अनुयायी पायल बोथरा ने भगवान की तरफ से नगर निगम, कलेक्टर और प्रदेश के मुख्य सचिव को नोटिस दे दिया है।

अहिंसा को नुकसान

bhagwan notice to shivraj government

अदालत के एक फैसले में भगवान को नाबालिग मानकर उनके अधिकारों के संरक्षण का निर्णय दिया गया था, उसी को इस प्रकरण में आधार बनाया गया है।

धारा 80 व्यक्तिगत प्रकरण संहिता 1905 की सहपठित धारा 401 के तहत दिए गए नोटिस में कहा गया है कि खंडवा से महावीर स्वामी के नाम से स्थापित मार्ग, वाचनालय, उद्यान की अवहेलना के कारण जैन धर्म की हानि हो रही है।

अहिंसा के सिद्धांत का पालन नहीं हो रहा है। वकील विकास जैन का तर्क है कि भगवान अबोध है, नाबालिग है, इसीलिए यह कदम उठाना पड़ा।

विज्ञापन

भगवान ने दिए दो महीने

bhagwan notice to shivraj government

दिलचस्प बात यह है कि जैन समाज में महिला अनुयायी के इस कदम की सराहना की जा रही है। पार्षद सोमनाथ काले नहीं मानते कि धर्म की हानि हो रही है और ईश्वर खतरे में है।

नगर निगम आयुक्त एसआर सोलंकी का कहना है कि विज्ञापन होर्डिंग्स से निगम को आय होती है, लेकिन नोटिस मे ध्यान में लाई गई समस्यायों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

फिलहाल भगवान द्वारा अधिकारीयों को भेजे गए इस नोटिस में अधिकारीयों को दो माह का समय दिया गया है। वरना भगवान न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed